फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   it was uncle who killed his niece after rape attampt

रेप में नाकाम चाचा ने ही घोंटा था गला

Tue, 29 Sep 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन के गांव सलेमपुर बंगर में पांच दिन पहले मासूम बच्ची की हत्या कर लाश ईख में फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का रिश्ते का चाचा ही था। वारदात वाले दिन उसने बच्ची को उठाने के बाद ईख में ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी और नाकाम रहने व बच्ची के शोर मचाने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



लंबी पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले का राजफाश करते हुए हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस कस्टडी में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। रेप की कोशिश का मामला सामने आने के बाद एफआईआर में रेप के प्रयास की धाराएं और पास्को एक्ट बढ़ा दिया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके इस वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को सिविल लाइन के गांव सलेमपुर बंगर में पांच साल की बच्ची की हत्या बच्ची के रिश्ते के चाचा सोनू पुत्र ओमपाल ने की थी। सोनू सलेमपुर बंगर का ही रहने वाला है और बच्ची के ही कुनबे से है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि बच्ची के पिता ने घटना वाले दिन अभियुक्त सोनू को ही अपनी बेटी को भागवत कथा से लाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने जब शक की बुनियाद पर सोनू से पूछताछ की तो वह टूट गया। सोनू अश्लील फिल्में देखने का शौकीन है और घटना वाले दिन भी वह मुरादाबाद से अश्लील फिल्म देखकर गांव लौटा था। उसने भागवत कथा में पहुंचकर बच्ची को गोद में उठाया और ईख में ले जाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। बच्ची चीखी तो उसे गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने सोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed