{"_id":"6a2f0cd333d93767ec0c536f","slug":"it-was-the-maid-who-had-stolen-jewelry-and-cash-from-the-businessmans-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-925514-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरानी ने ही व्यवसायी के घर से चुराए थे जेवर और नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरानी ने ही व्यवसायी के घर से चुराए थे जेवर और नगदी
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार निवासी व्यवसायी के घर से नौकरानी ने ही लाखों के जेवरात और नकदी चुराई थी। मझोला पुलिस ने रविवार को नौकरानी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने चुराए गए जेवरात के साथ 17 हजार रुपये बरामद किए हैं।
बुद्धि विहार सेक्टर-3 निवासी व्यवसायी राजीव कुमार जैन की पत्नी सरिता जैन ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि मंडी समिति चौकी क्षेत्र की एकता विहार कॉलोनी निवासी नेहा उर्फ उर्वशी ठाकुर उनके यहां खाना बनाने का काम करती है। एक जून को उन्होंने आलमारी चेक की तो जेवरात गायब मिले। आलमारी में उन्होंने एक जोड़ी हीरे की कान की बाली, एक जोड़ी मोती के टॉप्स, दो सोने के कड़े, सोने का पैंडिल, दो तोले वजनी सोने की चेन, सोने की पुखराज रत्न ने जड़ित अंगूठी के साथ 50 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी नेहा उर्फ उर्वशी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नौकरानी ने कबूल किया । पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी गए एक जोड़ी सोने का सुई धागा, गोल्ड पेंडल, 17 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए। बाकी रकम उसने खर्च कर दी। पुुलिस ने आरोपी नौकरानी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया।