फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It is mandatory to prepare property register in every government school: Rajiv

हर राजकीय विद्यालय में संपत्ति पंजिका बनाना अनिवार्य : राजीव

Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to prepare property register in every government school: Rajiv
कांठ। क्षेत्र के बेगमपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में चल रहे एसएमडीसी प्रशिक्षण के अंतिम दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर राजीव भारद्वाज ने बताया गया कि शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक राजकीय विद्यालय में एक संपत्ति पंजिका बनाना अनिवार्य होगी। शासन द्वारा विभिन्न मदों में जो लिमिट राशि प्राप्त होती है उसका विवरण संपत्ति पंजिका में रखना होगा।
विज्ञापन

कहा कि राजकीय विद्यालयों में खेल के लिए 25000 वार्षिक, शैक्षिक भ्रमण के लिए 500 रुपये प्रति छात्र, किशोर व्यय के लिए 10000 रुपये, विज्ञान गणित क्लब के लिए 10000, इको क्लब के लिए 25000 की लिमिट राशि प्राप्त होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सदस्यों के साथ विद्यालय विकास योजना पर चर्चा की गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर से विशाल कुमार ने कहा कि प्रत्येक राजकीय विद्यालय में साइकिल स्टैंड की नितांत आवश्यकता है। राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर के सर्वेश कुमार ने कहा की विद्यालय बने हुए कई वर्ष हो गए हैं लेकिन रंगाई पुताई की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अदलपुर से मनोज कुमार ने कहा कि खेल के मैदान का समतलीकरण और ओपन जिम के होने की आवश्यक है। अंत में प्रशिक्षण सहयोगियों को सम्मानित किया गया। संचालन राजकीय हाईस्कूल बेगमपुर के एसएमडीसी उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त कया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. अनुज अग्रवाल, राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाजपुर कलां के प्रधानाचार्य जाहिद हुसैन, पूर्व प्रधानाचार्य नाथू सिंह, ग्राम प्रधान बेगमपुर काशीराम, मनोज कुमार, रोहतास सिंह, विवेक कुमार राजपूत, सर्वेश कुमार, राजवीर सिंह, सचिन शर्मा, जयेंद्र चौहान, सुचित्रा देवी, वीरेंद्र कुमार, चमन सिंह, ब्रजराम, अमित कुमार, विकास सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed