फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It is a challenge for the corporation to eliminate the garbage mountain before the rains

Moradabad News: बरसात से पहले कूड़े के पहाड़ को खत्म करना निगम के लिए चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
It is a challenge for the corporation to eliminate the garbage mountain before the rains
मुरादाबाद। शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में फैला कूड़े का पहाड़ नगर निगम के लिए बरसात से पहले हटाना चुनौती बना हुआ है। हालांकि, निगम ने अगले दो माह में इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल, ट्रंचिंग ग्राउंड में 1.50 लाख टन से अधिक कचरा जमा है, जिसे दो माह में निस्तारित करना आसान नहीं है। कूड़े का यह पहाड़ बारिश के मौसम से पहले खत्म नहीं हुआ तो आसपास के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन

शहर में दो एजेंसी के माध्यम से रोजाना कूड़े के उठान का काम किया जाता है। यह एजेंसी गुलाबबाड़ी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट (ट्रंचिंग ग्राउंड) में कूड़ा पहुंचाती है, जहां कूड़े का निस्तारण कर खाद सहित आदि चीजें बनाई जाती हैं। कूड़े के निस्तारण का काम कर रही पुरानी कार्यदायी एजेंसी की लापरवाही से प्लांट पर 3.25 लाख टन कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया था। कंपनी कचरे के निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं थी और निगम की बार-बार चेतावनियों के बावजूद काम में सुधार नहीं हुआ। निगम ने कार्य में लापरवाही और अनुबंध के मानकों का पालन न करने के चलते कार्यदायी एजेंसी से अपना अनुबंध समाप्त कर लिया था।
विज्ञापन

नवंबर में नई एजेंसी के साथ नए सिरे से अनुबंध कर कार्य शुरू किया गया। नई कार्यदायी एजेंसी ने कार्यभार संभालने के बाद तकरीबन तीन महीनों में 1.50 लाख टन कचरे का निस्तारण कर दिया है, जिससे निगम को कुछ उम्मीद जगी है। हालांकि, प्लांट पर अभी भी 1.75 लाख टन कचरे का ढेर लगा है, जिसे बरसात से पहले खत्म करने की जद्दोजहद जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

375 टन कचरा रोजाना पहुंच रहा, प्रतिदिन करीब 225 टन अतिरिक्त कचरा हो रहा निस्तारित
प्लांट में रोजाना औसतन 375 टन कचरा शहर से पहुंच रहा है, जबकि एजेंसी 600 टन कचरे का प्रतिदिन निस्तारण कर रही है। इसका मतलब यह है कि हर दिन करीब 225 टन कचरा अतिरिक्त निस्तारित किया जा रहा है। इससे धीरे-धीरे ट्रंचिंग ग्राउंड का बोझ कम हो रहा है। हालांकि, इस गति से आगामी दो महीने में एजेंसी करीब 13,500 टन ही अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण हो सकेगा।
कूड़ा निस्तारण को नई मशीनें भी लगाई गईं
निगम के अधिकारियों के अनुसार नई मशीनें लगने के बाद रोजाना तकरीबन दो हजार टन कूड़े का निस्तारण एजेंसी की ओर से होने लगेगा, जिससे बरसात से पहले ही कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जा सकता है। एजेंसी ने कई नई मशीनें स्थापित कर ली हैं और कूड़े के निस्तारण में हर दिन इजाफा होने लगा है। निगम का अगर यह प्रयास विफल हुआ और समय रहते कूड़े के पहाड़ को खत्म नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में कूड़ा नमी और बारिश के पानी के संपर्क में आकर सड़ने लगेगा, जिससे तेज दुर्गंध, मक्खी-मच्छर, बीमारियों और जलभराव जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी को देखते हुए निगम की ओर से नियमित निगरानी के साथ-साथ प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी तेज कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- प्लांट से कूड़े का ढेर तेजी से खत्म किया जा रहा है। अगले दो महीने में और भी तेजी लाकर कूड़े को खत्म किया जाएगा। प्रयास किए जा रहे हैं कि ट्र्ंचिंग ग्राउंड की वजह से आसपास के क्षेत्रों में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article