फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   It felt like a terrorist attack took place in Parliament

ऐसा लगा कि संसद में आतंकी हमला हो गया : हसन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
It felt like a terrorist attack took place in Parliament
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अचानक संसद में एक युवक कूद पड़ा। वह मेजों पर कूद रहा था। दूसरा युवक दर्शक दीर्घा में लटका हुआ था। ऐसा लगा कि फिर से संसद में आतंकी हमला हो गया। अधिकतर सांसद दहशत में आ गए। उन्हें दो दशक पहले हुई संसद की आतंकी घटना की याद आने लगी। जब तक दोनों युवक पकड़ नहीं लिए गए तब तक सभी डरे सहमे रहे।
बुधवार को संसद में हुई घटना के दौरान मौजूद रहे मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कुछ इस तरह वहां के माहौल को बयान किया। सांसद डॉ. एसटी हसन के मुताबिक घटना के समय शून्य काल के दौरान सभी सांसद अपने काम में व्यस्त थे। इसी समय अचानक दर्शक दीर्घा से नारा लगाते हुए एक युवक कूद गया। वह मेजों पर कूदते हुए भागने लगा। कुछ देर में सांसदों ने उसे पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी दर्शक दीर्घा में लटका हुआ था। युवक ने अपने जूते से एक वस्तु निकाली तो लोग डर गए। वह गैस फैला रहा था। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। कुछ देर के लिए तो मैं भी डर गया। सांसद साथियों ने कहा कि दो दशक पहले हुई आतंकी घटना याद आ गई। कुछ देर पहले सांसदों ने संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर बैठे थे। इस घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सांसदों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस मामले में सुझाव मांगे।
विज्ञापन


घटना सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक : सांसद
- सांसद ने बताया कि नई लोकसभा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत नहीं है। पुराने सदन में आसानी से कोई अंदर नहीं आ सकता था। यह घटना सुरक्षा के लिहाज से बहुत बड़ी चूक है। जब एक आतंकी ने धमकी दिया था तो सुरक्षा एजेंसियां क्यों नहीं सतर्क हुईं। उन्होंने सुझाव दिया कि सदन के बाहर फुल बॉडी स्कैन मशीन लगाई जाए। जूते भी की जांच होनी चाहिए। गैलरी में लगा शीशा बुलेट प्रूव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद को जारी करना पड़ता है पास
- सांसद डॉ. एसटी हसन ने बताया कि चार लोग भाजपा के सांसद की तरफ से अनुमोदित पास पर आए थे लेकिन इसमें सांसद की गलती नहीं मानते हैं। क्योंकि उनके पास भी क्षेत्र के लोग आते हैं। जनहित में अपरचितों को भी पास जारी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed