{"_id":"625c5c2c4f7f5c5a50069ad2","slug":"ister-day-celebrated-city-news-mbd425066529","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मसीही समाज में रविवार को प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के लोगों ने मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला। प्रभु की आराधना कर उनका गुणगान किया गया।
फिलिप मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च मुरादाबाद में सुबह पांच बजे प्रभु यीशु के मृतकों में से जी उठने की ख़ुशी में सभी चर्चों की झांकियां मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में एकत्रित हुईं। यहां पर सनराइज सर्विस की आराधना संपन्न हुई। उसके बाद चर्च मुरादाबाद में सुबह साढ़े नौ बजे से बच्चों के बपतिस्मे (जल संस्कार) हुए। ईस्टर की आराधना हुई। आराधना का संचालन रेव्ह ब्रिजेश मेनसल ने किया। बाइबल पाठ रेव्ह अर्नेस्ट मार्क और प्रार्थना रेव्ह अनिल सी लाल ने की। रेव्ह ब्रिजेश मैनसल ने बताया कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु ने सारे संसार के पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर अपने प्राणों को परमेश्वर पिता के हाथों में सौंप दिया था और अपने जीवन को मानव जाति के उद्धार के लिए बलिदान कर दिया था। आज के दिन (ईस्टर डे) प्रभु यीशु ने मृत्यु के ऊपर विजय पाई और मृतकों में से जी उठे। प्रभु यीशु के जी उठने के दिन को पुनरुत्थान दिवस (ईस्टर डे) के रूप मे मनाया जाता है। प्रभु का संदेश अतिथि वक्ता रेव्ह डॉ स्टीफन मैक्सवेल ने दिया। इस दौरान राजीव सिंह, अभिषेक विल्सन, अंतिम सिंह, रोबिन मसीह, बैंहर एंथनी, आदित्य सिंह, आशीष जॉन, अनुग्रह, आकाश आदि का सहयोग रहा। रेव्ह ब्रिजेश मेनसल ने बताया कि सोमवार को को समस्त मसीही समाज द्वारा झांकियों के रूप में जुलूस निकाला जाएगा जो कि पारकर इंटर कॉलेज के परिसर से शुरू होकर ताड़ीखाना, टाउनहॉल, कोतवाली, गुरहट्टी, जैन मंदिर होते हुए मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में समाप्त होगा।
फोटो...
सेंट पॉल चर्च और पाकबड़ा में सेंट फिलिप एंड जेम्स चर्च में भी हुई प्रार्थना
मुरादाबाद। सेंट पॉल चर्च में सुबह पांच बजे सूर्योदय आराधना का आयोजन किया गया। मसीही समाज के लोग सेंट पॉल चर्च सिविल लाइंस से जुलूस के रूप में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज तक गए। वहां पर भी चर्चों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे तक चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी सुशील कुमार ने प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस पर बताया कि प्रभु यीशु मसीह इस दुनिया में इसलिए आए कि वो लोगों का उद्धार करें। उनमें विश्वास भरें और जीवनशैली बदलें। ओहो प्यारा मसीहा जीया, आज मसीह जी उठा है गीतों के द्वारा उनके पुनरुत्थान की स्तुति और महिमा का बखान किया गया। सेंट पॉल चर्च में बाइबिल का पाठ ई. सिंह और अंजलि ने पढ़ा। इससे पूर्व सुबह साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक सेंट फिलिप एंड जेम्स चर्च पाकबड़ा में प्रार्थना हुई थी। वहां पर भी प्रार्थना पादरी सुशील कुमार ने प्रार्थना करवाई। पाकबड़ा में सुबह तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान फ्रेंकी जेम्स, आइविन घोष, आशीष एडवर्ड, आरुषि, अनुषि, श्रद्धा, विक्लिप सिंह, जैक आदि मौजूद रहे।