फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Issues regarding power outages, damaged roads, and ration supplies were raised during the night-time community meeting.

Moradabad News: रात्रि चौपाल में बिजली कटौती, उखड़ी सड़कें और राशन की समस्याएं बताईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding power outages, damaged roads, and ration supplies were raised during the night-time community meeting.
बिलारी। ब्लॉक के ग्वारऊ गांव में शनिवार देर शाम पंचायतीराज विभाग की ओर से रात्रि चौपाल लगाई गई। चौपाल में विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती, उखड़ी सड़कें और राशन कार्ड में यूनिट न बढ़ने जैसी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

चौपाल में भाजपा के प्रांतीय कार्यकारी सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सैनी, महमूदपुर माफी मंडल के अध्यक्ष रवि पासी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। सुरेश सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियां बताईं। चौपाल में कृषि विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग आदि ने अपने स्टॉल लगाए। स्टॉल पर विभाग संबंधी शिकायतें दर्ज करने के अलावा विभाग की उपलब्धियों संबंधी पत्रक ग्रामीणों को बांटे गए।
विज्ञापन

चौपाल में पहुंचे बतौर नोडल अधिकारी जिला पंचायतीराज अधिकारी आलोक शर्मा से बब्लू सिंह, रघुनाथ सिंह और अमित चौधरी आदि ग्रामीणों ने जलजीवन मिशन के तहत गांव के रास्तों में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखड़ी सड़कें ठीक न होने की शिकायत से की। उन्होंने बिजली कटौती किए जाने, राशन कार्डों में नए यूनिट न बढ़ाए जाने, नहर में अभी तक पानी न छोड़ने की शिकायत की। नोडल अधिकारी ने चौपाल में आईं सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्वारऊ के ग्राम पंचायत प्रशासक के प्रतिनिधि टीनू चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-11,12,13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed