फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Issues of railway workers echoed in youth conference of Urmu

Moradabad News: उरमू के युवा सम्मेलन में गूंजे रेलकर्मियों के मुद्दे, महामंत्री पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Issues of railway workers echoed in youth conference of Urmu
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का युवा सम्मेलन बृहस्पतिवार को मनोरंजन सदन में आयोजित हुआ। इसी दिन वर्ष 2013 में संगठन ने बैलेट पेपर वाले चुनाव में 146 मतों से बड़ी जीत हासिल की थी। इसकी याद में उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम रघुवैया, विशिष्ट वक्ता के तौर पर उरमू के महामंत्री बीसी शर्मा पहुंचे।
कार्यक्रम का आयोजन मनोरंजन सदन में हुआ। इससे पहले उरमू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोनों महामंत्री के स्वागत में जुलूस निकाला। जोकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विश्राम हुआ। यहां युवा सम्मेलन में कर्मचारियों के मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर रणनीति बनाई गई। इसमें पूरे मंडल के रेलकर्मी जुटे। मंडल मंत्री शलभ सिंह ने दोनों महामंत्रियों का स्वागत किया। कर्मचारी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पुरानी पेंशन स्कीम व अन्य मुद्दों के लिए संघर्ष करने की अपील की। संगठन का कहना है कि नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। एमएसीपी योजना के तहत 10 वर्ष की सेवा अवधि है। इसे 5-7 वर्ष किया जाए। सभी आर्टिजन स्टाफ को एमएसीपी के अंतर्गत ग्रेड पे 4200 से 4600 किया जाए। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑपरेटिंग, सिग्नल विभाग, इंजीनियरिंग में आर्टिजन स्टाफ एवं वर्कशॉप मंडल को रिस्क अलाउंस दिया जाए। ट्रैकमैनों का वेतनमान ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4200 किया जाए। ट्रैकमैनों से निर्धारित समय से अधिक कार्य लेने पर ओवरटाइम दिया जाए।
विज्ञापन

अकाउंट डिपार्टमेंट की तरह सभी विभागों को सब ऑर्डिनेट को चार साल बाद अपग्रेड कर देना चाहिए। रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस की सीलिंग लिमिट को बढ़ाया जाए। एनपीएस का फंड निकालने की तीन बार की सीलिंग को हटा दिया जाए। एनपीएस के दायरे में आने वाले जिन कर्मचारियों की मृत्यु 2004 से 2016 के मध्य हुई है, उनके परिवार को सातवें वेतन आयोग के आधार पर भुगतान किया जाए। लोको पायलटों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए। कैरिज एंड वैगन के एस्कॉर्टिंग स्टाफ के लिए रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग के ग्रुप डी स्टाफ को ग्रुप-सी के सभी कैटेगरी में प्रमोशन के लिए योग्य करना चाहिए। सभी स्टाफ का रनिंग डिपार्टमेंट में जाने के लिए पैनल खोला जाए। कार्यक्रम में नासिर अहमद, राजपाल, रमेश कुमार, आकाश, संतोष कुमार, जोगिंदर सिंह, पीके भटनागर, गुरुदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed