{"_id":"646d1d21a85c93942a095795","slug":"irregularity-in-construction-of-water-tank-moradabad-news-c-15-1-153813-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पानी टंकी के निर्माण में अनियमितता मिलने पर ग्रामीणों की ठेकेदार से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पानी टंकी के निर्माण में अनियमितता मिलने पर ग्रामीणों की ठेकेदार से नोकझोंक
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
ब्लॉक के सैदनगर उर्फ नया गांव में पानी की टंकी निर्माण के दौरान मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाए जाने पर भड़के ग्रामीणों की जेई व ठेकेदार से नोकझोंक हो गई। हंगामे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की गई।
ग्राम पंचायत गौरा शाहगढ़ में आने वाले सैदनगर उर्फ नया गांव में आबादी के पश्चिम दक्षिण कोने पर शासन की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की ओर से एक कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है। बोरिंग होने और पंप कक्ष बनने के बाद अब पानी की टंकी के नीचे का गोलाकार फाउंडेशन बनाया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ईंट, रेत, बजरफुट, सीमेंट, सरिया आदि निर्माण सामग्री पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही है।
मंगलवार दोपहर गौरा शाहगढ़ गांव के प्रधान धर्मवीर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता उदयवीर सिंह के साथ कई ग्रामीण ठेकेदार से यह कहने पहुंचे कि निर्माण सामग्री में सीमेंट काफी कम मिलाया जा रहा है और सीमेंट के जो बैग मौके पर रखे हुए हैं उनके अंदर सीमेंट इकट्ठा होकर पत्थर के टुकड़े जैसे बन चुके हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार से इस बात पर भी ऐतराज जताया कि निर्माण सामग्री में मिलाने के लिए स्वच्छ पानी की बजाए पास के तालाब में पाइप डालकर गंदा पानी मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों और ठेकेदार बहादुर सिंह के बीच नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित कंपनी के अवर अभियंता कपिल देव से मानक के अनुसार निर्माण सामग्री न लगने की शिकायत की। अवर अभियंता द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देने से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक निर्धारित मानक के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगेगी वे काम नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जलनिगम और खंड विकास अधिकारी को मांगों का ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में कृपाल सिंह, रजनेश कुमार, अशोक कुमार, रोहिताश सिंह, रामस्वरूप सिंह, जगतपाल सिंह, इंदल सिंह, रामचरन सिंह मुख्य थे।
ठेकेदार को खराब निर्माण सामग्री हटाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश जलनिगम मुरादाबाद के सहायक अभियंता रामकुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने फोन करके जो शिकायत बताई है इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि यदि मौके पर निर्माण सामग्री खराब है और मानक के अनुसार नहीं है तब उसे तत्काल हटा दिया जाए। विभाग की ओर से ठेकेदार को चेतावनी जारी की जा रही है कि यदि शासन के नियमों के पालन में निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तब कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी निर्माण रुकवाकर ठेकेदार को दी थी चेतावनी : अवर अभियंता
जलजीवन मिशन परियोजना ब्लॉक बिलारी के अवर अभियंता दुष्यंत सिंह का कहना है कि सैदनगर नया गांव में पेयजल परियोजना का जो काम चल रहा है, उसमें पूर्व में भी मानक के अनुसार निर्माण नहीं मिलने पर काम रुकवाकर ठेकेदार को चेतावनी दी थी। मंगलवार को दोबारा संज्ञान में आया है कि मानक के अनुसार निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है। संबंधित ठेकेदार को संदेश भिजवा दिया गया है कि पुरानी निर्माण सामग्री मौके से हटा लें।
मानक के अनुसार हो रहा है निर्माण कार्य : कपिल देव
सैदनगर उर्फ नया गांव में पानी की टंकी का निर्माण करा रही संस्था के अवर अभियंता कपिल देव का कहना है कि मौके पर मानक के अनुसार निर्माण कार्य हो रहा है। वह समय समय पर स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए मौके पर आकर अनावश्यक विरोध जता रहे हैं। ठेकेदार को हिदायत दे दी गई है कि नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।