फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Irony... In temples, people are spreading their bags in front of goddess mother, avoiding adopting daughters

Moradabad News: विडंबना... मंदिरों में देवी मां के आगे फैला रहे झोली, बेटियाें काे गोद लेने से परहेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Irony... In temples, people are spreading their bags in front of goddess mother, avoiding adopting daughters
मुरादाबाद। नवरात्र में कन्याओं को देवियों का स्वरूप मानकर पूजा जा रहा है, लेकिन जिले में अलग-अलग स्थानों पर मिलीं सात बच्चियां गोद लिए जाने के इंतजार में हैं। लोग देवी मां के आगे झोली फैला रहे हैं, लेकिन अपनाें द्वारा ठुकराई गईं बेटियों को गोद लेने से कतरा रहे हैं। सात बेटियां मुरादाबाद और रामपुर के दत्तक केंद्रों (एडाॅप्शन सेंटर) में गोद लिए जाने का इंतजार कर रही हैं। अब तक किसी ने इन्हें गोद लेने के लिए पहल नहीं की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में शून्य से छह साल के निराश्रित बच्चों के लिए दत्तक केंद्र बना है। साढ़े चार माह पहले संभल रोड पर गागन के नजदीक झाड़ियों में मिली मासूम लक्ष्मी इसी दत्तक केंद्र में है। जन्म देने वाली मां ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया था, जहां जंगली कुत्तों ने उसे निवाला बनाने की कोशिश की और उसका कूल्हा नोच खाया। कुछ लोगों की मेहनत से वह बच गई। सरकारी योजना से उसकी प्लास्टिक सर्जरी भी हो चुकी है, लेकिन बच्ची को गोद लेने के लिए कोई आगे नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अलग-अलग स्थानों पर मिलीं छह अन्य बच्चियां रामपुर स्थित दत्तक केंद्र में हैं। जो लोग बच्चियों को गोद लेने के लिए आवेदन करते हैं, उनमें से ज्यादातर संपत्ति का अधिकार देने की बात पर पीछे हट जाते हैं। पिछले एक साल में सिर्फ एक सात वर्षीय बालक को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed