{"_id":"6722a742267075d4cb028f84","slug":"iron-gate-fell-on-two-children-in-kundarki-one-died-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-512579-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में दो बच्चों पर गिरा लोहे का गेट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में दो बच्चों पर गिरा लोहे का गेट, एक की मौत
Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। खेलने के दौरान बुधवार की शाम कुंदरकी में दो मासूम बच्चों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर एक बालक की माैत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में मुख्य बाजार निवासी हलवाई जमील अहमद का 11 वर्षीय इकलौता बेटा मोईन कक्षा दो छात्र था। वह बुधवार की शाम अपने साथी जुनैद (11) के साथ पड़ोस के पुराने मकान के मैदान में रोज की तरह खेल रहा था। जब दोनों बच्चे खेलते हुए लोहे के गेट के पास पहुंचे तभी अचानक एक क्विंटल से अधिक वजह का गेट उनके ऊपर गिर गया और दबने से दोनों बच्चे घायल हो गया।
सिर में गंभीर चोट आने से घायल हुए छात्र मोईन को पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद को रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मोईन की माैत हो गई। वहीं घायल जुनैद के भी सिर में काफी चोट आई है। उसके कई टांके लगाए गए। मुरादाबाद से मोईन का शव घर पहुंचने पर उसकी मां नसरीन और पिता जमील अहमद बेहाल हो गए। इकलौते भाई की मौत से पांच बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।