{"_id":"66d8f9a1b63b2e266607a3c7","slug":"ir-get-your-lover-married-otherwise-i-will-not-go-from-the-police-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-473023-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी से शादी करा दो साहब, वरना थाने से नहीं जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी से शादी करा दो साहब, वरना थाने से नहीं जाऊंगी
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाने पहुंची किशोरी ने शिकायत पत्र देकर प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाई। कहा कि प्रेमी शादी से मना कर रहा है। साहब मेरी शादी करा दो। किशोरी शादी की जिद करके थाने पर चार घंटे बैठी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी बुधवार की दोपहर थाने पहुंची। किशोरी ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कहा कि प्रेमी शादी से इंकार कर रहा है। मेरी शादी करा दो। इसके बाद पुलिस के बुलाने पर प्रेमी थाने आ गया। बाद में प्रेमी युगल के परिजन भी थाने पहुंच गए। किशोरी को घरवालों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। कहा कि शादी करूंगी तो इसी से करूंगी। वरना यहां से नहीं जाऊंगी।
दोनों पक्षों के बीच लगभग तीन घंटे थाने में पंचायत चली। इसके बाद प्रेमी युगल की शादी कराने को लेकर दोनों पक्ष राजी हो गए। थाने में लिखित समझौता करके दोनों पक्ष थाने से चले गए। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी ने थाने आकार युवक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। दोनों पक्षों ने मामले को आपस में बातचीत कर निपटा लिया है। किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।