फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPL betting: Extortion charges increased on Sushil, Kaushal Kapoor and five others

आईपीएल सट्टा: सुशील, कौशल कपूर समेत पांच पर बढ़ी रंगदारी वसूलने की धारा

Tue, 29 Apr 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
IPL betting: Extortion charges increased on Sushil, Kaushal Kapoor and five others
मुरादाबाद। ऑनलाइन और ऑफलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह के सरगना और सदस्यों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छापे के दौरान कौशल कपूर के फ्लैट से मिले रजिस्ट्री के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने सुशील चौधरी और कौशल कपूर समेत पांच पर रंगदारी वसूलने की धारा बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि रजिस्ट्री स्वामियों ने बयान दिया है कि उनके दस्तावेज अपने कब्जे में रखकर आरोपी रकम वसूलते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने 12 अप्रैल की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कौशल कपूर के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के नौ सदस्य सुशील चौधरी, अभिनव, कौशल कपूर, विपुल, मनोज अरोरा, धर्मेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, हेमंत कुमार और मोहम्मद शहजादे को गिरफ्तार किया था। पुलिस को मौके से नकदी, मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड और मकान, दुकान, प्लॉट की रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे। दो दिन बाद पुलिस ने 10वें आरोपी साहिल गुप्ता को जेल भेज दिया था। अब तक 12 आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस का दावा है कि फ्लैट से चार रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे। जिसके स्वामियों से पुलिस ने बात की और उनके बयान दर्ज किए, जिससे पता चला है कि आरोपी आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने के लिए उनके दस्तावेज आरोपियों ने अपने कब्जे में रख लिए थे। सट्टे में हार होने पर रकम देने के बाद ही कागजात वापस कर देते थे। रकम न देने पर रजिस्ट्री के दस्तावेज अपने पास ही रख लेते थे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कोतवाली के जीएमडी रोड जवाहर मार्केट निवासी कौशल कपूर, कोतवाली में आबकारी विभाग के सामने रहने वाले विपुल जुआल, नागफनी के कमल सिनेमा के पास रहने वाले शहजादे सलीम, सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी सुशील चौधरी और सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी साहिल गुप्ता के खिलाफ रंगदारी वसूलने की धारा 308 (5) बीएनएस बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

आईपीएल सट्टा खिलाने के छह आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

- अब एक मई को होगी सुनवाई, पुलिस की ओर से दाखिल नहीं किए गए दस्तावेज

मुरादाबाद। आईपीएल सट्टा खिलाने के छह आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। विवेचक की ओर से दस्तावेज कोर्ट में पेश नहीं किए गए। अब इस मामले में एक मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित नागपाल, रचित रस्तोगी, साहिल गुप्ता, मुकुल गोटे वाले, बिन्नी उर्फ गौरव प्रकाश और धर्मेंद्र कुमार ने अपने-अपने अधिवक्ता के जरिए जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कराए थे। जमानत प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पुलिस की ओर दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए। जिस कारण सुनवाई नहीं हो पाई। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अब एक मई को सुनवाई होगी।

इनकी जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

मुरादाबाद। आरोपी अभिनव, विक्की छाबड़ा, कमलदीप छाबड़ा, हेमंत कुमार, रोहित गुप्ता, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा ने अपने-अपने अधिवक्ता की मदद से जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इन सभी आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed