फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPL: Aryan bought by Lucknow team for 30 lakhs

आईपीएल : आर्यन को लखनऊ टीम ने 30 लाख में खरीदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
IPL: Aryan bought by Lucknow team for 30 lakhs
मुरादाबाद। शहर के होनहार क्रिकेटर आर्यन जुयाल को आईपीएल के इस सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया। इस पर मुरादाबाद के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई है। आर्यन रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में यूपी की टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह यूपी की टीम का हिस्सा हैं। अब आईपीएल में भी यूपी की टीम में आ गए हैं। उन्हें लेकर लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी डाला। फ्रेंचाइजी ने लिखा कि यूपी का लड़का अब यूपी की टीम में। ज्ञात हो कि विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन इससे पहले तीन सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब छाई। हालांकि, मैदान पर कुछ कर दिखाने का मौका नहीं मिल पाया। अब आर्यन नई टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि टीम के साथ जुड़ना बड़ी बात है। प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा तो खुद को साबित करने की पूरी कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता, प्रदीप टंडन, नीरज गुप्ता, बदरुद्दीन सिद्दीकी आदि ने आर्यन के ऑक्शन पर खुशी जाहिर की है। मुरादाबाद के एक और होनहार खिलाड़ी मोहसिन खान को पहले ही लखनऊ की टीम रीटेन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed