फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Invitation to attend the oath taking ceremony of the youth wing

Moradabad News: साइबर ठगों ने व्यापारी के खाते से उड़ा लिए 1.32 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Invitation to attend the oath taking ceremony of the youth wing
- पीड़ित ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 32 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मझोला के एकता कॉलोनी निवासी मूलचंद ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी एक फर्म है। आरोप है कि किसी ने उनके खाते से 1.32 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। मूलचंद का कहना है कि उन्होंने न तो खाते की जानकारी किसी को दी और न ही ओटीपी किसी को बताया है। बावजूद इसके उनके खाते से रकम ट्रांसफर हो गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने तहरीर के आधार पर मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मझोला थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी ठगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed