फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation of murder case involved in the controversy of Kushank Gupta

कुशांक गुप्ता के विवादों में उलझी हत्याकांड की तफ्तीश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Investigation of murder case involved in the controversy of Kushank Gupta
मुरादाबाद। स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता के विवादों की लिस्ट इतनी लंबी है। जिसमें हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरे झगड़े की परतें खुल जाती हैं। जिस कारण हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

कारोबारी कुशांक के पिता अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के कई लोगों से झगड़े चल रहे थे। उन्होंने एक के बाद एक कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के एक बिल्डर से भी बेटे का विवाद हुआ था। बिल्डर ने शहर में एक सोसाइटी बनाई है। उनका दावा है कि गलत तरीके से बनाई इस सोसाइटी के बारे में कुशांक ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसका बिल्डर और उनके लोगों को काफी बुरा लगा था। बिल्डर ने कुछ लोगों के जरिये कुशांक को धमकियां भी दिलाई थीं। इसके अलावा कुशांक गुप्ता का दूध डेयरी संचालक से भी विवाद हुआ था। तब कुशांक के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में भी पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी। पिता ने पुलिस को आगे ये भी बताया कि जिस अपार्टमेंट में हमारा परिवार रहता है। यहां रहने वाले भी एक व्यक्ति से कुशांक का झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

कुशांक का विवाद सैलून संचालक से भी दुकान खाली कराने को लेकर हुआ था। इस विवाद में सैलून संचालक की ओर से भाजपा नेता आ गए थे। इस मामले में भी मारपीट हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। बिजनौर निवासी युवक से भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। इन विवादों में हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई है। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरा विवाद सामने आ जाता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। हत्याकांड का सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed