फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation of misuse of funds in gram panchayats not completed even after a month

ग्राम पंचायतों में धन के दुरुपयोग की जांच एक महीने बाद भी पूरी नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Investigation of misuse of funds in gram panchayats not completed even after a month
मुरादाबाद। ग्राम पंचायतों में प्रशासकों द्वारा ग्राम निधि का दुरुपयोग करने पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने पांच जून को मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जांच कराने को कहा था। अब तक किसी भी जिले से जांच रिपोर्ट कमिश्नरी तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

25 दिसंबर 2020 को प्रधानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायत सचिवों को प्रशासक बनाया गया। जिले के आठ ब्लाकों में 28 दिसंबर 2020 से 27 मई 2021 तक कुल 38 करोड़ रुपये की ग्राम निधि खर्च की गई है।
विज्ञापन

इसमें से 12 करोड़ रुपये की ग्राम निधि आचार संहिता के दौरान और 26 करोड़ की निधि आचार संहिता लगने से पूर्व खर्च की गई है। अमर उजाला ने गांवों में पड़ताल की तो सोनकपुर ग्राम पंचायत में कोई काम नहीं मिला, रतनपुरकलां में हैंडपंप रिबोर कराए बिना पैसा निकालने की बात सामने आई, मौढ़ा तैया में तो श्मशान के नाम पर पैसा निकाल लिया गया, लेकिन काम नहीं कराया गया। इसी तरह गांव गोट, बहादुरपुर खद्दर और बढ़ेरा में भी आधे-अधूरे काम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुद्दा उठा तो पंचायती राज विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में जांच शुरू की गई, लेकिन लीपापोती के अंदाज में। जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं के खुलासे की खबर प्रकाशित की गई थी, वहां जांच के दौरान कहीं आधे-अधूरे काम मिले तो कुछ गांवों में काम ही नहीं कराए गए थे।

यहां कार्रवाई के बाद काम कराने के लिए मोहलत देकर लीपापोती की गई। ग्राम पंचायतों में घपलेबाजी की आशंका पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रशासकों के कार्यकाल में निकाली गई ग्राम निधि की धनराशि और उससे किए जाने वाले कार्यों की संपूर्ण जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक यह जांच रिपोर्ट कमिश्नरी कार्यालय तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed