{"_id":"6928bb85c71bf39ce107cf58","slug":"investigation-launched-into-the-use-of-a-fake-letter-pad-by-the-mla-to-stop-the-ijtema-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-110068-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ग्राम स्तर पर रात्रि गश्त में सहयोग करें प्रधान : थाना निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-ग्राम स्तर पर रात्रि गश्त में सहयोग करें प्रधान : थाना निरीक्षक
Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार की शाम थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक की गई। जिसमें ग्राम प्रधानों और पालिका सभासदों ने रात्रि गश्त प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे।
थाने के निरीक्षक अपराध जयदेव सिंह ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है रात्रि में नगर और देहात इलाके में आपराधिक वारदातें घटित होने की संभावना बढ़ जाती है। आपराधिक वारदातों पर पूर्ण अंकुश के लिए रात्रि में लोगों का जागृत रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पहले ही ग्राम सुरक्षा समितियां बनाई जा चुकी है। जिनका अध्यक्ष ग्राम प्रधानों को बनाया गया है। ग्राम स्तर पर रात्रि को गश्त प्रभावी बनाए रखने में ग्राम प्रधान भी अपना सहयोग करें। ऐसे ही बिलारी नगर क्षेत्र में पालिका सभासद रात्रि पुलिस गश्त में सहयोग करें।
इस दौरान मनकूला के ग्राम प्रधान आकिल सैफी ने अपने गांव के निकट स्थित शराब की दुकान को शाम के समय निर्धारित समय के बाद बंद कराने की मांग उठाई। मंगूपुरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू यादव ने कहा कि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तब ग्राम प्रधान को तत्काल पुलिस को बताना चाहिए। सफीलपुर के प्रधान सददाम हुसैन, देवीपुरा नगला के प्रधान वकार अहमद और मोहम्मद इब्राहीमपुर के प्रधान मोहम्मद साजिद ने अपने गांव में रात्रि गश्त प्रभावी बनाने को स्थानीय स्तर पर टीम बनाने की बात कही।
विज्ञापन
मौके पर ब्रजपाल सिंह प्रधान बकैनिया चांदपुर, नेमपाल सिंह प्रधान श्यामपुर भूड़ी, अजयपाल सिंह प्रधान जमालपुर, बलवीर सिंह प्रधान विजयपुर,यशवीर सिंह प्रधान प्रतिनिधि समाथल, विपिन कुमार प्रधान प्रतिनिधि पीपली चक,रनपाल सिंह प्रधान प्रतिनिधि तेवरखास आदि ने भी अपने विचार रखे। नगरपालिका परिषद के सभासद आमिल सिददीकी, मोहम्मद अली फारूकी, ब्रजरतन प्रजापति, हप्पू राजा अंसारी व रशीद अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।