{"_id":"6701d83e7ddcf9e13303d604","slug":"investigation-into-seized-records-of-stone-crushers-begins-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-494705-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्टोन क्रशरों के जब्त अभिलेखों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्टोन क्रशरों के जब्त अभिलेखों की जांच शुरू
Sun, 06 Oct 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने रामपुर जिले के चार स्टोन क्रशरों से जब्त अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान नए तथ्य आने पर संबंधित व्यापारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
राज्य कर विभाग की टीम ने रामपुर जिले के स्वार स्थित चार स्टोन क्रशरों पर शुक्रवार को छापा मारकर 20 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी थी। जांच में पाया गया कि चारों व्यापारी कर चोरी के लिए अपनी वास्तविक ब्रिकी नहीं दिखा रहे थे। टीम में तैनात अधिकारियों ने मौके से काफी संख्या में अभिलेखों को जब्त कर लिया था। व्यवसायियों ने गड़बड़ी प्रकाश में आने पर 52 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिए थे। इस बारे में राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जांच अधिकारी 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जांच रिपोर्ट में जीएसटी चोरी का पूरा विवरण सामने आएगा। आशंका है कि जांच में अवैध परिवहन और खनन से जुड़े नए तथ्य सामने आएंगे।