फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation into Mission Hospital's fraud completed

Moradabad News: मिशन अस्पताल के फर्जीवाड़े की जांच पूरी, कार्रवाई तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Mission Hospital's fraud completed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल के फर्जीवाड़े की जांच स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। मिशन अस्पताल के संचालक ने आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के फर्जी ऑपरेशन दिखाकर फर्जी बिल भुगतान के लिए क्लेम कर दिए थे।
प्रदेश स्तर पर आयुष्मान का जिम्मा संभाल रही संस्था सांची ने इसे भांप लिया था। इसके बाद सीएमओ को निर्देश दिए गए थे कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने पाया कि कई मरीज ऐसे थे, जिनका ऑपरेशन हुआ ही नहीं था। अस्पताल संचालन ने तकनीक का इस्तेमाल कर मरीजों के सर्जरी के दौरान के फर्जी फोटो तैयार किए। साक्ष्यों के तौर पर इन फोटो को लगाकर ऑपरेशन केे बिल भुगतान के लिए आयुष्मान कार्यालय भेज दिए। इतना ही नहीं अस्पताल में तैनात एनेस्थेटिक डॉक्टर को उन्होंने गाइनीकॉलोजिस्ट बताया। कागजों की जांच में सब स्पष्ट हो गया। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर सांची को भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. बरुआ हेल्थ केयर की तरह मिशन अस्पताल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है। साथ ही पुलिस में एफआईआर भी कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मिशन अस्पताल की 300 से ज्यादा फाइलें थीं। प्रदेश स्तर से अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं पहले ही निलंबित करा दी गई थीं। सीएमओ द्वारा गठित टीम ने कई फाइलों में दिए विवरण का सत्यापन किया। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जब सीएमओ की टीम अस्पताल में पहली बार जांच के लिए पहुंची थी तो अस्पताल संचालक ने आयुष्मान की लॉग इन आईडी व पासवर्ड भी नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed