फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Investigation into extortion charges against BJP leader not complete

Moradabad News: भाजपा नेता पर लगे रंगदारी के आरोप की जांच पूरी नहीं

Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Investigation into extortion charges against BJP leader not complete
ठाकुरद्वारा। 10 दिन पहले ब्लाॅक प्रमुख के पति भाजपा नेता डाॅ.वीर सिंह सैनी और उनके दो साथियों पर प्राॅपर्टी डीलर ने हाईवे पर हमला कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया लेकिन अब तक जांच तक पूरी नहीं हुई। सीओ कहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच मामला सात साल से कम सजा का है, इसलिए गिरफ्तारी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

10 दिन पूर्व नगर में मुरादाबाद हाईवे पर तिकोनिया के पास प्रॉपर्टी डीलर पीयूष कुमार चौहान और भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी के बीच भूमि बेचने के विवाद में मारपीट हो गई थी। वीर सिंह सैनी का आरोप है कि उसे सरकारी भूमि के साथ निजी भूमि बेची गई लेकिन पैसे सरकारी भूमि के भी ले लिए गए।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही है। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सीओ नहीं मानते हैं की रंगदारी को लेकर मारपीट हुई है। इस मामले में एक पक्ष पीयूष चौहान ने दूसरे पक्ष के वीर सिंह सैनी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि वीर सिंह सैनी की ओर से पीयूष कुमार चौहान सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों की ओर से वीडियो वायरल किए गए हैं। इन वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष चौहान के वीडियो में उनके साथ अधिक मारपीट होना लग रहा है। जबकि वीर सिंह की ओर से जारी वीडियो में उनके साथ कम मारपीट होना लग रहा है। दोनों पक्ष घटना के बाद से ही ठाकुरद्वारा में मौजूद है लेकिन पुलिस इनसे पूछताछ तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। सीओ रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि सात वर्ष से कम सजा वाले मामलों में पुलिस नोटिस देती है गिरफ्तारी नहीं करती है। उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला है। इसी को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। रंगदारी का सिर्फ आरोप ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed