फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   internet brought opportunity in disater

आपदा के दौर में नए अवसर लाया इंटरनेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
internet brought opportunity in disater
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, लेकिन भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के लिए यह एक अवसर के रूप में सामने आया है। कंपनियों द्वारा कार्य वर्क फ्रॉम होम प्रक्रिया से करवाने के अलावा आनलाइन शिक्षा की वजह से इंटरनेट की खपत बढ़ गई थी। इसी के कारण सन्नाटे में रहने वाले बीएसएनएल की सुविधाएं लेने के लिए ग्राहकों में रुझान बढ़ा है। अधिकारियों का कहना है कि महामारी का चुनौती पूर्ण समय यदि राहत के साथ बीता है तो वह इंटरनेट की सुगमता की वजह से संभव हुआ है।
विज्ञापन

इस बात में दो राय नहीं हैं कि आज की सदी में इंटरनेट सबसे अहम चीजों में से एक है। कोरोना वायरस महामारी से हुए लॉकडाउन में जब दुनिया सिमट गई थी, तब इंटरनेट की दुनिया ने हमारे लिए अवसरों के नए-नए दरवाजे खोले। इंटरनेट के साथ प्रयोग करते-करते समय भी पास होता गया। घरों में रहते हुए अपने परिजनों से वीडियो काल और चैटिंग के जरिए संपर्क करने लगे। दफ्तर का कार्य घर से मुमकिन हो पाया। मनोरंजन के लिए बालकनी में बैठकर मनचाही फिल्म और वेबसीरीज उपलब्ध होने लगीं। मरीजों ने अपने चिकित्सकों से आनलाइन सलाह लेना शुरू कर दिया और सबसे अहम स्कूल की शिक्षा भी अब इंटरनेट के माध्यम से दी जा रही है। डीजीएम बीएसएनएल भुवनेश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल के लिए वीआरएस की नीति चुनौती थी, क्योंकि कोरोना से तुरंत पहले ही जनवरी के अंत में 296 कर्मचारियों में से 147 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बावजूद यह हमारे लिए एक अवसर के रूप में है। हमारे ग्राहक काफी बढ़े हैं। संसाधनों की समस्या की वजह से उनकी मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इससे राहत के लिए अपने उपकरणों को अपग्रेड कर रहे हैं, क्योंकि ग्राहकों की डेटा की मांग बहुत बढ़ गई है।
विज्ञापन

एक नजर में बीएसएनएल की स्थिति
फरवरी 2020 सितंबर 2020
ग्राहक 351261 353596
डेटा खपत 8120 जीबी 9589 जीबी
एफटीटीएच (फाइबर टू द होम कनेक्शन ) 1667 2499
ब्रॉडबैंड कनेक्शन 3521 3723
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed