फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Intermediate student lured into love trap and raped

Moradabad News: इंटर की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Intermediate student lured into love trap and raped
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने इंटर की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहनेवाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है। महिला के अनुसार उसकी बेटी को काजीपुरा निवासी शोएब खान प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने एक साल पहले किशोरी को बहलाफुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर उसने छात्रा को धमकी देकर शांत कराने का प्रयास किया। परेशान होकर छात्रा ने अपनी आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब खान के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed