फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Interlocking work is not completed even after three months

Moradabad News: तीन माह बाद भी पूरा नहीं हुआ इंटरलॉकिंग का काम

Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Interlocking work is not completed even after three months
पटवाई। चौराहे की चारों तरफ की सड़क किनारे इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जो काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों ने अधूरे काम पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले चौराहे के रामपुर, शाहबाद, मिलक और जौलपुर मार्ग पर सड़क किनारे ईटें लगाने का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य पीडब्ल्यूडी करा रही है। ठेकेदार ने चारों ओर की सड़क खोद दी थी। इसके बाद कुछ तरफ ईटें लगा दी गई। अब कार्य करीब 15 दिन ज्यादा से रुका पड़ा हुआ है। इस अधूरे कार्य से दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधूरे कार्य पर अपनी नाराजगी जताई है। बताया कि ईटें सड़क किनारे लाकर रख दी है। काफी समय से कार्य बंद पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी की जेई उम्मेद रेहानी ने बताया कि ठेकेदार किसी के अंतिम संस्कार में अपने गांव चले गए हैं। जिस कारण वह घर से अभी वापस नहीं आ पाए हैं। दो या तीन दिन में वह वापस आ जाएंगे। इसके बाद सभी काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग----
काफी समय पहले कार्य शुरू किया गया था । कार्य को अधूरा छोड़कर सभी गायब हैं। सड़क की खोदाई होने से काफी परेशानी होती है।
-नागेश
------

करीब तीन महीने पहले काम शुरू किया गया था। सड़क किनारे कुछ जगह ईंटें बढ़ा दी गई है। कुछ जगह ईटें सड़क पर ऐसी रखी हुई है, जिससे रात में हादसों का भी डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बबलू
------
काफी समय पहले सड़क किनारे खोदाई कर दी गई है। मिलक और रामपुर मार्ग की तरफ ईटें लगा दी गई हैं। शाहबाद और जौलपुर मार्ग की तरफ अभी काम अधूरा पड़ा हुआ है।
-धर्म सिंह
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed