{"_id":"6223b7e12be16153ff7856df","slug":"inter-depatment-cricket-tournament-city-news-mbd420739144","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग शाखा और आरपीएफ ने जीते सेमीफाइल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग शाखा और आरपीएफ ने जीते सेमीफाइल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को इंजीनियरिंग शाखा और आरपीएफ ने सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहला सेमीफाइनल मैच वाणिज्य शाखा तथा इंजीनियरिंग शाखा के बीच खेला गया। जिसमें वाणिज्य शाखा पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें दिलीप ने 56 और श्याम ने 52 रनों का योगदान दिया।
इंजीनियरिंग शाखा ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंजीनियरिंग शाखा की तरफ से सर्वाधिक 72 रन प्रदीप ने बनाए और आदेश ने 41 रन और दीपक ने 35 रनों का योगदान दिया दूसरा सेमीफाइनल मैच परिचालन शाखा और रेलवे सुरक्षा बल शाखा के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर परिचालन शाखा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें सर्वाधिक 74 रन बनाकर महेश नाबाद रहे। इसके अतिरिक्त उचित ने 30 रन और पवन ने 43 रन बनाए। जवाब में आरपीएफ की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। आरपीएफ की टीम के छह विकेट गिरे और आरपीएफ की ओर से खलील ने नाबाद 66 रन बनाए तथा इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में अंपायर रफी हुसैन, रजत शर्मा, राकेश त्यागी और शांतम गुप्ता रहे। मैच के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन और समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।