{"_id":"61ae6362153e1a5030279e2d","slug":"instructions-to-maintain-status-quo-till-the-completion-of-investigation-in-dhaka-moradabad-news-mbd4117979184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढक्का में जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढक्का में जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने कपड़े के दुकानदार की जमीन पर कब्जे की कोशिश के मामले में सोमवार को ढक्का पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने आरोपी पक्ष को फटकार भी लगाई। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर रजिस्ट्रूी से संबंधित अभिलेख भी मांगे हैं। एसडीएम ने जांच पूरी होने तक दोनों पक्षों को संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।
शहर में कपड़े की छोटी सी दुकान चलाने वाले मोहल्ला चिड़िया टोला लाइनपार निवासी सीताराम अग्रवाल की मोहल्ला ढक्का स्थित 1350 वर्ग मीटर भूमि है। दुकानदार का आरोप है कि पिछले कुछ समय से कुछ भूमाफिया उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते रहे हैं। रविवार को आरोपी उनकी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने लगे थे। दुकानदार ने इसकी लिखित शिकायत थाना मझोला में देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन भी मझोला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।
एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने सोमवार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकानदार ने मौके पर ही एसडीएम को अपने स्वामित्व वाली भूमि से संबंधित कई अभिलेख दिखाए। इस दौैरान दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति ने पहुंचकर भूमि पर कोर्ट से स्टे होने के संबंध में एक अभिलेख दिखाया, जो सीताराम की भूमि वाले खाता संख्या का नहीं था। इस पर एसडीएम ने आरोपी को फटकार भी लगाई। एसडीएम ने इस संबंध में विस्तृत जांच के लिए दोनों पक्षों से अभिलेख मांगे हैं। साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय को पत्र लिखकर संबंधित भूमि से संबंधित रजिस्ट्री भी मांगी है।
विज्ञापन
ढक्का में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। सीताराम की भूमि से आगे वाली गाटा संख्या का एक व्यक्ति ने स्टे दिखाया है। वहां सीमा विवाद का भी मामला बताया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय को पत्र लिखकर संबंधित क्षेत्र में हुई रजिस्ट्री की प्रति मांगी है। दोनों पक्षों से भी अपने अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच पूर्ण होने तक मौके पर दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर