{"_id":"69addb7fd00fd7c078020040","slug":"instructions-to-complete-the-investigation-against-the-financial-institution-of-the-head-within-two-months-bilari-news-c-15-mbd1049-849522-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रधान के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच दो माह में पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रधान के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की जांच दो माह में पूरा करने का निर्देश
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुरादाबाद के कुंदरकी विकास खंड स्थित तेवर पट्टी ग्राम पंचायत के प्रधान के विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं की जांच दो महीने के भीतर पूरा करने निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार की एकल पीठ ने योगेंद्र सिंह की याचिका पर दिया है।
याची का आरोप था कि प्रधान की ओर से विकास कार्यों में धांधली की गई है। इस संबंध में डीएम ने नौ दिसंबर 2025 को जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। अभी तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
याची के अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन ने दलील दी कि पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई तो यह शिकायत निष्प्रभावी हो जाएगी। इसलिए जांच जल्द पूरी की जानी चाहिए। कोर्ट ने डीएम को निर्देशित किया है कि वह नौ दिसंबर 2025 के आदेश के क्रम में शुरू की गई प्रारंभिक जांच को पूरा कराएं। ब्यूरो