{"_id":"6a10c4391bd4eed6a00fddec","slug":"inspectors-will-get-ug-and-pg-degrees-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-908272-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दरोगाओं को मिलेंगी यूजी और पीजी की डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दरोगाओं को मिलेंगी यूजी और पीजी की डिग्रियां
विज्ञापन
मुरादबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगाओं को अब केवल पुलिस कार्य का प्रशिक्षण नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियां भी प्रदान की जाएंगी। आउटडोर और इंडोर की फाइनल परीक्षाओं में मिलने वाले अंकों के आधार पर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी उत्तीर्ण दरोगाओं को यह डिग्रियां उपलब्ध कराएगी। पुलिस अकादमी से पास आउट दारोगाओं को इन डिग्रियों के लिए चयनित किया गया लेकिन अब प्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग संस्थानों में आने वाले दरोगाओं के बैचों को यह डिग्रियां दी जाएंगी।
यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस बल को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दरोगा अब विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रशिक्षित होंगे। इससे उनकी कार्यक्षमता और पेशेवर दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। दरोगाओं को केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें व्यापक ज्ञान से लैस कर सशक्त बनाया जाएगा।
डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने बताया कि 19 मई को पास आउट हुए दरोगाओं को आउट डोर और इंडोर की फाइनल परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर डिग्रियां देने के लिए चयनित किया गया है। इससे भविष्य में इन्हें नई जिम्मेदारी निभाने में मदद मिलेगी। यह अभी शुरुआत है। प्रदेश के सभी पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में यह व्यवस्था लागू की गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की ओर से यह डिग्रियां दी जाएंगी।