{"_id":"6626a945e2f503800c0a248f","slug":"inspector-recovered-two-and-a-half-lakh-rupees-from-the-couple-by-threatening-to-send-them-to-jail-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा ने दंपती से वसूले ढाई लाख, एक लाख रुपये के लिए और बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: जेल भेजने की धमकी देकर दरोगा ने दंपती से वसूले ढाई लाख, एक लाख रुपये के लिए और बना रहा दबाव
Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM IST
सार
आरोप है कि दरोगा ने जेल भेजने की धमकी देकर पति पत्नी से रकम वसूली है। दरोगा अब एक लाख रुपये और मांग रहा है। पीड़ित ने इस मामले में डीआईजी और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाने की रामतलैया पुलिस चौकी के प्रभारी विनय कुमार पर दंपती ने ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपती का दावा है कि उनके खिलाफ केस में दरोगा ने विवेचना की थी। जेल भेजने की धमकी देकर पति पत्नी से रकम वसूली है। दरोगा अब एक लाख रुपये और मांग रहा है। पीड़ित ने इस मामले में डीआईजी और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल भी शिकायत की है।
विज्ञापन
मझोला के लाइन पार हनुमान नगर निवासी मनोज कुमार और उसकी पत्नी नीरज कुमारी ने सोमवार को डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी हेमराज मीना को प्रार्थना पत्र दिया। सरकारी विभाग में कार्यरत पति पत्नी ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर मझोला थाने में 24 जनवरी को पति-पत्नी के खिलाफ चोरी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया था। इस केस की विवेचना राम तलैया चौकी प्रभारी विनय कुमार ने की थी। मनोज का दावा है कि दरोगा ने उन्हें डराया है कि वह दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे। दोनों सरकारी विभाग में कार्यरत हो। एक बार जेल चले गए तो नौकरी भी चली जाएगी। अगर जेल जाने से बचना है तो रकम देनी होगी।
विज्ञापन
आरोप है कि दरोगा ने पति पत्नी से कहा था कि ये केस डीआईजी के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि दरोगा ने पहले 50 हजार और फिर 2 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। मनोज का कहना है कि अब फिर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। रकम न दोनों पर जेल भेजने की धमकी दी है। मनोज का कहना है कि दरोगा ने उनसे कहा है कि वह कहीं भी शिकायत कर दे लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। क्योंकि पैसा उच्च अधिकारियों को भी भेजा जाता है। एसएसपी ने इस मामले में सीओ सिविल लाइंस को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दंपती के आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -हेमराज मीना, एसएसपी
पति पत्नी के खिलाफ केस की मैंने विवेचना की थी। दंपती सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। इनके कार्यालय में पत्राचार किया गया था। इसी बात से पति पत्नी बौखलाएं हैं। इस लिए मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। दंपती के आरोप निराधार हैं। -विनय कुमार, चौकी इंचार्ज, रामतलैया