फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspector in trap to save exporter's wife

एक्सपोर्टर की मेमसाब को बचाने में फंसे इंस्पेक्टर साहब

Fri, 06 Jan 2017 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
inspector in trap to save exporter's wife
sting
धोखाधड़ी के मुकदमे में फंसी निर्यातक की पत्नी को बचाने के चक्कर में इंस्पेक्टर मझोला अपना स्टिंग करा बैठे। निर्यातक की पत्नी का नाम मुकदमे से निकालने की एवज में तीन लाख रुपये घूस लेते वक्त इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने गलती ये कर दी कि घूस लेने के बावजूद निर्यातक की पत्नी का नाम मुकदमे से नहीं हटाया। इस पर तमतमाए निर्यातक ने अब घूस लेते इंस्पेक्टर का वीडियो डीएम को सौंप दिया है। घूस का वीडियो मिलने के बाद डीएम ने इस पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


मामला मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी बाईपास पर स्थित करोड़ों रुपये के एक भूखंड से जुड़ा है। सिविल लाइंस निवासी राम नारायण अग्रवाल ने निर्यातक निसार अहमद और उनकी पत्नी गुलिस्ता परवीन के खिलाफ मझोला थाने में धोखाधड़ी करने और एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम नारायण अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि निसार और गुलिस्ता ने लाकड़ी बाईपास पर स्थित उनके भूखंड के फर्जी पेपर एक व्यक्ति के नाम तैयार करा लिए फिर उससे अपने नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज इस मुकदमे की पुलिस ने छानबीन शुरू की और निर्यातक निसार के घर दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस ने बाद में निर्यातक और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी में ढील देते हुए सीधे कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।


निर्यातक निसार अहमद ने अब डीएम से शिकायत की है कि मझोला इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने उनकी पत्नी का नाम मुकदमे से निकालने की एवज में उनसे तीन लाख रुपये घूस ली थी। जिसकी वीडियो सुबूत के तौर पर मौजूद है। निर्यातक ने डीएम को वीडियो भी सौंपी है। डीएम ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed