फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   inspection of idgah by nigam officers

नगर निगम के अधिकारियों ने ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
inspection of idgah by nigam officers
मुरादाबाद। नगर निगम के अधिकारियों ने नगर आयुक्त के साथ बृहस्पतिवार को ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अपशिष्टों को उठाने और सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त संजय चौहान के साथ अलग अलग विभाग के अधिकारियों ने ईदगाह क्षेत्र का मुआयना किया। नगर आयुक्त ने बकरीद, सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आगाह किया। इसके लिए सफाई मित्रों को आवश्यक संसाधन मास्क, ग्लव्ज, गमबूट, हेलमेट आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया कि ईदगाह के समीप घास कटाई, चूने का छिड़काव तत्काल करना होगा। ईदगाह पर मिट्टी का भराव होना चाहिए। नगर के सात थाना क्षेत्रों में एक एक वाहन अपशिष्टों को उठाने के लिए लगाए जाएंगे। समस्त सफाई गोदाम अलर्ट मोड पर रहेंगे। पेयजल के लिए टैंकर और रोशनी के लिए मार्गों को चेक करने की हिदायत दी। सावन में कांवड़ यात्रा भी होगी। इस कारण मुख्य मार्गों के शिवालयों पर सफाई प्रतिदिन होना चाहिए। कोविड -19 को देखते हुए सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग सभी को करना होगा। प्लास्टिक और थर्मोकोल के मामले में आम जनता को लगातार जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed