{"_id":"62cc86316cc09b3995638b13","slug":"inqurey-set-up-in-wrong-telephone-exchange-moradabad-news-mbd434305632","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के राहुल जैन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के राहुल जैन की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला में पकड़े गए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज मामले में एटीएस, एसटीएफ और आईबी की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने जांच के लिए राजस्थान के 503 नंबरों का डिटेल मंगाई है। अभी जांच एजेंसियों के रडार पर राजस्थान का राहुल जैन बताया जा रहा है। सऊदी अरब के मास्टर माइंड (संचालक) के बारे में आईबी पता लगा रही है।
जिले की पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के नईबस्ती आजादनगर स्थित किराए के मकान में छापा मारकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अवैध टेलीफोन एक्सचेंस का कल खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से सात सिम बाक्स (यूसी2000) गेट वे, दो लैपटॉप, इंवर्टर, जिओ फाइबर बाक्स (वाईफाई एसएसआईडी), एक राउटर, 13 केबल, 45 स्पाइरल एंटीना, आठ नेटवर्किंग केबल, जेट किंग कोर्स की एक किताब, एक डायरी, तीन मोबाइल सेट, नौ एटीएम, 558 सिम कार्ड, 63000 रुपये की नकदी बरामद की थी।
इस मामले में पुलिस ने डोमघर कुंदरकी निवासी मोहम्मद कदीम और उसके छोटे भाई मोहम्मद मेहराज को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कदीम ने बताया कि वह लालच में आकर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के लिए तैयार हो गया था। इसमें उसने छोटे भाई मेहराज को शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
सिम के नंबरों की छानबीन शुरू
जिला पुलिस की टीम ने बरामद एयरटेल के 503 सिम के नंबरों की सीडीआर लेने के लिए कंपनी को ई मेल भेज दिया है। डिटेल आने पर पता चल जाएगा कि राजस्थान के किन लोगों ने सिम बेचा था। अभी तक राजस्थान के राहुल जैन का नाम सामने आया है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस अवैध ढंग से सिम बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। इसी प्रकार बीएसएनएल से 53 सिम के नंबरों के बारे में जानकारी मांगी गई है। पूछताछ से पता चला कि आरोपी नदीम 600 रुपये में 1000 मिनट कॉल कराता था। अधिकतर कॉल सऊदी अरब और खाड़ी के अन्य देशों से आते थे। यहां से बहुत कम लोग कॉल करते थे।
जांच एजेंसियां ढूंढ रहीं आतंकी कनेक्शन
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े जाने के बाद एटीएस, एसटीएफ और आईबी की टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस से जानकारी लेने के बाद जांच एजेंसियां इस मामले में आतंकी कनेक्शन की तलाश कर रही है। एटीएस और आईबी को आशंका है कि इस मामले में कहीं आतंकी या उनके स्लीपर सेल का संबंध तो नहीं है। राजस्थान का राहुल जैन एजेंसियों के रडार पर है। पुलिस नदीम के भांजे काशीपुर उधमसिंहनगर (उत्तराखंड) निवासी मोहम्मद जोहरा उर्फ सरफराज की भूमिका की जांच करेगी। आईबी पूरे नेटवर्क के मास्टर माइंड सऊदी के बारे में पता लगा रही है, जो बांग्लादेशी बताया जा रहा है।