फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Injured passengers rescued by cutting derailed bogie

मॉक ड्रिल : बेपटरी बोगी को काटकर निकाले गए घायल यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Injured passengers rescued by cutting derailed bogie
मुरादाबाद। रेलवे के आरओएच डिपो व क्रेन साइडिंग के बीच रेलवे ने एनडीआरएफ के साथ मॉक ड्रिल की। इसमें बोगी को बेपटरी करने के बाद उसमें फंसे घायल लोगों को निकालने का अभ्यास किया गया। सभी विभागों की टीम का रेस्पांस टाइम परखा गया। उत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी डिंपी गर्ग, डीआरएम राजकुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के हूटर बजे। कंट्रोल को मैसेज मिला कि गाड़ी संख्या 04363 का कोच संख्या 19530 एनआर पटरी से उतर गया है और लाइन संख्या 17, मुरादाबाद यार्ड में पलट गया है। इसमें कुछ यात्री घायल हो गए हैं। 11:10 बजे रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू शुरू किया। 11:25 बजे तक एनडीआरएफ के जवान भी पहुंच गए। लोहे की बोगी को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बचाने की कवायद शुरू हुई। 11:40 बजे तक आठ घायलों को बाहर निकाला गया। चार गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया गया। 12:40 बजे तक टीम सभी 15 घायलों को बोगी से बाहर निकाल चुकी थी। इसके बाद इस कार्रवाई को मॉक ड्रिल घोषित किया गया। एनडीआरएफ टीम के 41, रेलवे सेफ्टी टीम के 12, दुर्घटना राहत ट्रेन व ब्रेक डाउन स्टाफ के 42, रेलवे सुरक्षा बल के 25, डॉक्टरों समेत 25 मेडिकल टीम के सदस्य, सिविल डिफेंस एवं स्काउट्स गाइड्स के 27, वाणिज्य विभाग के 14, परिचालन विभाग के आठ, सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के सात स्टाफ ने मॉक ड्रिल को सफल बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article