फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inhumanity seen again: capacity of 10, kept 17 sick

फिर दिखी अमानवीयता: 10 की क्षमता, रख दिए 17 बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Inhumanity seen again: capacity of 10, kept 17 sick
मुरादाबाद। जिले में नशा मुक्ति केंद्रों की हालत बदतर है। मंगलवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रबुद्ध कुमार और जिला मद्य निषेध अधिकारी गगन यादव ने दो केंद्रों की जांच की। एसीएम का दावा है कि यहां भी अमानवीयता मिली है। दस लोगों के रहने की क्षमता वाले कमरों में 17 मरीजों को रखा जाता है। उन्होंने तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही चेतावनी दी है कि मानक के अनुरूप व्यवस्था न की तो केंद्र को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि उन्होंने डीएम के निर्देश पर जिला मद्य निषेध अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। राम गंगा विहार स्थित जीवन उदय नशा मुक्ति केंद्र और आजादनगर स्थित जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र पर अव्यवस्थाएं मिलीं। जीवन उदय नशा मुक्ति केंद्र पर 17 मरीज मिले, लेकिन यहां बिस्तर 13 ही थी। बाकी सभी व्यसनी कारपेट पर बिस्तर लगा कर सोते हैं, जबकि इस कमरे की क्षमता दस लोगों की ही है। केंद्र पर पर्याप्त हवा और प्रकाश आने की भी व्यवस्था नहीं है। 17 लोगों के लिए केवल एक टॉयलेट है। वहीं आजादनगर स्थित जीवनदान नशा मुक्ति केंद्र में भी 17 मरीज मिले, जबकि यहां यहां भी हॉल की क्षमता दस लोगों की ही है। यहां फोल्डिंग बेड पर्याप्त मिले। अपर नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि पूर्व में जारी दिशा निर्देश का कोई भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। कोई भी सुधार नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तीन दिन का समय दिया। कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही व्यवस्थाएं पूरी कर लें अन्य केंद्र को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पाकबड़ा के तीन केंद्रों पर मिली थी अव्यवस्था
इसी तरह 10 फरवरी को एसडीएम सदर ने पाकबड़ा में निरीक्षण गया। वहां विकल्प नशा मुक्ति केंद्र, सवेरा नशा मुक्ति केंद्र और सर्वहित नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों की संख्या अधिक और बिस्तर काफी कम मिले थे। यहां भी चटाई पर बिस्तर बिछाकर मरीज सोते पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed