फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Information given to seniors to avoid cyber fraud

Moradabad News: वरिष्ठजनों को साइबर धोखाधड़ी से बचने की दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Information given to seniors to avoid cyber fraud
मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक में वरिष्ठजनों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया गया। एमएच कॉलेज में हुई बैठक में हेल्पेज इंडिया लखनऊ की स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रश्मि मिश्रा व स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज सिंह के निर्देशन में टीम के सदस्य अभिनव, रामजी प्रशांत ने बताया कि मजबूत पासवर्ड ऑनलाइन सुरक्षा प्रदान करता है। याद रखने के लिए यह पासवर्ड फोन के बजाय किसी डायरी में लिख लें। बैंकिंग लेनदेन के लिए भरोसेमंद एप और वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

अपना पिन किसी को न बताएं। बैंक खाता विवरण नियमित रूप से जांचें। पानी, बिजली, फोन, गैस व अन्य बिलों के भुगतान के लिए भरोसेमंद सेवा प्रदाता वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। कभी भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन कैब बुक करने के बाद यात्रा करने के दौरान पिछली सीट पर बैठें। यात्रा की जानकारी अपने परिजनों के साथ साझा करें। इस दौरान अध्यक्ष डीके गुप्ता, महासचिव एसपी सिंह, केसी पुंडीर, आनंदी सुंदरियाल, सुशील यादव, डॉ. एसके अग्रवाल, राम मुकुट गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed