फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Industries turn to UCO Bank for support,

Moradabad News: उद्योगों को यूको बैंक का सहारा, 20 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र बांटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Industries turn to UCO Bank for support,
मुरादाबाद। मानसरोवर स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को पीतल उद्योग और एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहयोग को लेकर यूको बैंक ने रिसोर्सेज, एग्री, एमएसएमई एवं रिटेल कार्निवल के साथ एक्सपोर्ट मीट आयोजित की। कार्यक्रम में बैंक की ओर से उद्योग-व्यापार से जुड़े लाभार्थियों को करीब 20 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक प्रेम शंकर झा और मेरठ के आंचलिक प्रमुख रमन कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि एमएसएमई और निर्यात कारोबार को गति देने के लिए बैंक और उद्यमियों के बीच सिर्फ औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि नियमित और प्रभावी समन्वय जरूरी है। छोटे उद्यमी उत्पादन, बाजार, वित्तीय प्रबंधन और श्रमिकों से जुड़े कई काम एक साथ संभालते हैं। ऐसे में उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी के बजाय शीघ्र निर्णय और व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलना चाहिए।
विज्ञापन

मेरठ के आंचलिक प्रमुख रमन कुमार सिंह ने कहा कि यूको बैंक स्थानीय उद्योगों और व्यापारिक इकाइयों की जरूरत के अनुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक प्रेम शंकर झा ने कहा कि बैंक की एमएसएमई अनुकूल नीतियों के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्यमों को कारोबार विस्तार के लिए वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
निर्यातकों को एक्सपोर्ट क्रेडिट की जानकारी
कार्निवल में बैंक अधिकारियों ने डिपॉजिट और एडवांस प्रोडक्ट के साथ एक्सपोर्ट क्रेडिट से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। ईसीजीसी(एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के प्रतिनिधियों ने निर्यातकों को विभिन्न गारंटी और क्रेडिट सपोर्ट सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर उप आंचलिक प्रमुख महेंद्र सिंह, यस के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, निदेशक उज्ज्वल अग्रवाल, सचिव कुणाल दवे, कोषाध्यक्ष सुमित टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed