फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Indoor examinations for trainee constables will be held from March 17.

Moradabad News: प्रशिक्षु सिपाहियों की 17 मार्च से होंगी इंडोर विषयों की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Indoor examinations for trainee constables will be held from March 17.
मुरादाबाद। जिले में छह ट्रेनिंग सेंटरों में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की इंडोर की फाइनल परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी जबकि आउटडोर की परीक्षाएं 26 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होंगी। ट्रेनिंग सेंटरों ने इन परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस लाइन, नौंवी पीएसी, 23वीं पीएसी, 24वीं पीएसी के अलावा पीटीएस और पीटीसी में करीब साढ़े पांच हजार प्रशिक्षु सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है। नोडल अधिकारी एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 17 मार्च से इंडोर विषयों की लिखित परीक्षा होंगी। जिसमें कानून, फोरेंसिक साइंस, साइबर, पुलिस अधिनियम, एआई समेत अन्य विषय शामिल रहेंगे इसके आठ पेपर होंगे और परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी। इसके बाद 26 मार्च से आउटडोर विषयों की परीक्षा शुरू होंगी। जिसमें पीटी, परेड, हथियारों की जानकारी, भीड़ कंट्रोल, मोटर, फायरिंग, घुड़सवारी समेत अन्य विषय शामिल होंगे। यह परीक्षाएं से 10 अप्रैल तक चलेंगे। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


एक मार्च को होगी दौड़ परीक्षा
मुरादाबाद। एक मार्च को प्रशिक्षु सिपाहियों की दौड़ परीक्षा कराई जाएगी। सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच दौड़ कराई जाएगी। यह दौड़ परीक्षा दिल्ली रोड और कांठ रोड पर होगी। एसपी यातायात सुभाष गंगवार ने सभी ट्रेनिंग सेंटरों के एएसपी के साथ बृहस्पतिवार को मीटिंग के दौड़ परीक्षा कराए जाने पर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed