फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India should defeat Pakistan and bring it its conclusion, Moradabad residents said - have full faith army

Operation Sindoor: पाक को धूल चटाकर उसके अंजाम तक पहुंचाए हिंदुस्तान, मुरादाबादवासी बोले- सेना पर पूरा भरोसा

Fri, 09 May 2025 03:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 03:59 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित मुरादाबाद के लोगों ने कहा कि उन्हें सेना के शाैर्य पर गर्व है। सीमा पर सैन्य कार्रवाई के बीच शहर के लोग देर रात तक टीवी पर समाचार देखते रहे। 

विज्ञापन
India should defeat Pakistan and bring it its conclusion, Moradabad residents said - have full faith army
मुरादाबाद के सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की सेना के पास हथियार, सैनिक और आत्मविश्वास यह तीनों पाकिस्तान से कई गुना ज्यादा हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर जो हिमाकत शुरू की है, हिंदुस्तान की सेना उसे अंजाम तक पहुंचाए। यह बात रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को कही। सीमा पर सैन्य कार्रवाई के बीच शहर में लोग देर रात तक टीवी पर समाचार देखते रहे।

विज्ञापन


हिंदू कॉलेज में रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर व एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि भारत की सेना के पास अत्याधुनिक हथियार और प्रशिक्षित सैनिक हैं। हिंद की सेना पर हमें पूरा भरोसा है। हालांकि, हमले में नुकसान दोनों तरफ हो रहा है, लेकिन यह तय है कि कई गुना ज्यादा चोट भारत की ओर से पाकिस्तान मिल रही है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद सिंह कहते हैं कि भारत रिहायशी इलाकों पर हमले नहीं कर रहा है। हम युद्ध में मानवता को बचाए हुए हैं। जवाबी कार्रवाई से पाक सेना के हौसले पस्त होना तय है। जल्द ही पड़ोसी मुल्क घुटने टेके नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कांशीरामगर, बुद्धि विहार, रामेश्वर कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, आसियाना, खुशहालपुर रोड, कोठीवाल नगर में संजू शर्मा, सिद्धार्थ दौड़, रेनु, अंकित शर्मा आदि लोग टीवी व मोबाइल पर खबरों से पल-पल की अपडेट लेते रहे। आईपीएल मैच रद्द होने के बाद सभी ने समाचार वाले चैनल ऑन कर लिए। सोशल मीडिया पर लोगों ने भारतीय सेना के समर्थन में पोस्ट किए।

भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सक्षम है। सीमा पर हमारे सैनिक अपने साहस का परिचय दे रहे हैं। एनसीसी को रक्षा की दूसरी पंक्ति कहा जाता है। कैडेट्स भी हर मुश्किल परिस्थिति के लिए तैयार हैं। - मेजर मीनू मेहरोत्रा 

सरकार और सेना अपना काम बखूबी कर रही है। सेना को खुली छूट मिली है, जिसका नतीजा पाकिस्तान को भुगतना ही होगा। अब नागरिकों को अपना काम जिम्मेदारी से करने की जरूरत है। सोशल मीडिया की खबरों पर भरोसा न करें और मिलिट्री मूवमेंट की वीडियो पोस्ट न करें। - प्रो. आनंद कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष रक्षा अध्ययन 

हमारी सेना हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। युद्ध की परिस्थितियों में एनसीसी कैडेट्स में भी गुस्सा और जोश भरा हुआ है। भारतीय सेना जल, थल व नभ में पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ डटी हुई है। अपनी सेना के पास प्रशिक्षण, तकनीक, मनोबल और हथियार सब कुछ अधिक है। - कैप्टन डॉ. राजीव चौहान, सहायक प्रोफेसर 

भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। आम लोगों को नुकसान पहुंचाए बिना हम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। सेना के शौर्य पर पूरा भरोसा है। मैं सोचता हूं कि सुबह आंख खुले और खबर मिले कि पीओके में भारतीय सेना ने तिरंगा फहरा दिया है। - मेजर राजीव ढल

अब भी दुश्मनों को सबक सिखाने का जज्बा रखते हैं रिटायर्ड सूबेदार दयाल 
26 सालों तक भारतीय सेना में तैनात रहे गोविंदनगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार महेश्वर दयाल शर्मा अब भी दुश्मन को धूल चटाने का जज्बा रखते हैं। भारत-चीन युद्ध के समय 1962 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 1988 में सेवानिवृत हुए सूबेदार महेश्वर दयाल शर्मा 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में कारगिल में लेह बार्डर पर तैनात रहे।

राजौरी सीमा पर देश की रक्षा के लिए सेवाएं दीं। अब उनकी उम्र 80 वर्ष है। 80 वर्ष की उम्र में भी देश के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार हैं। जम्मू कश्मीर, कारगिल, असम सहित कई स्थानों पर तैनात रहे रिटा. सूबेदार शर्मा कहते हैं कि एक जवान मरते दम तक जवान ही कहलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed