फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India Post Payment Bank will have to pay for home banking

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की होम बैकिंग के लिए देना होगा चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
India Post Payment Bank will have to pay for home banking
मुरादाबाद। डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुरादाबाद मंडल में दो लाख से अधिक खाताधारक हैं। इन खाताधारकों को अब घर बैठे बैकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए एक अगस्त से 20 रुपये का चार्ज देना होगा। इसके साथ ही 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज भी लगेगा। डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों के लिए यह नई व्यवस्था एक अगस्त से लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों को घर बैठे बैकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पहले कोई शुल्क नहीं लगता था। लेकिन एक अगस्त से अब इन पर शुल्क वसूला जाएगा। जो ग्राहक शाखा के एक किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं, उनसे कोई भी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। उनके लिए यह सुविधा पहले की तरह निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारकों को फंड ट्रांसफर करने पर, दूसरे खातों में रुपये भेजने पर सेंड मनी सर्विस के तहत स्टैडिंग इंस्ट्रक्शंस, पीओएसबी स्वीप इन और पीओएसबी स्पीप आउट के लिए, डाकघर की योजनाएं जैसे पीपीएफ, आरडी, सुकन्या समृद्धि खाता, एलएआरडी के लिए, बिल पेमेंट्स के तहत मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए, असिस्टेड यूपीआई, कैश जमा व निकासी के लिए 20 रुपये चार्ज लगेगा। इसके साथ ही 18 प्रतिशत का जीएसटी चार्ज भी देना होगा। डाक विभाग यह नई व्यवस्था इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों के लिए एक अगस्त से लागू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं पर कोई शुल्क नहीं
नया खाता खोलना, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी अपडेशन, पैन अपडेशन, नॉमिनी अपडेशन, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा कुछ और अन्य योजनाओं को भी निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed