फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   India alliance's victory will start from Bihar: Narwal

बिहार से होगी इंडिया गठबंधन की जीत की शुरूआत : नरवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
India alliance's victory will start from Bihar: Narwal
मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि जनता ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है। इंडिया गठबंधन की जीत की शुरुआत बिहार चुनाव से होगी। अब सत्ता परिवर्तन का दौर बिहार से शुरू होगा। 2027 में यूपी का भी सूखा 40 साल बाद समाप्त होगा।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत मुरादाबाद पहुंचे राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने पंचायत भवन में नवगठित जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। साथ ही पदाधिकारियों को तन-मन-धन से पार्टी और जनता के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में यूपी में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है। इसकी शुरुआत बिहार चुनाव से होगी। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की 246 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। गठबंधन की ताकत लगातार बढ़ रही है। यूपी में कांग्रेस का 40 साल का सूखा शीघ्र ही खत्म होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता पिछले 40 साल से निस्वार्थ भाव से पार्टी का झंडा उठाए और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेता रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक और मो. अहमद ने किया। इस दौरान सुधीर पाराशर, खुशतर मिर्जा, असलम खुर्शीद, फूंलकुंवर, अमीरुल हसन जाफरी, आनंद मोहन गुप्ता, रिजवान कुरैशी, सचिन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
निगम चुनाव में जीतते-जीतते हार गई पार्टी
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीतते-जीतते हार गई। कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने और आगे बढ़कर कार्य करें। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल और प्रियंका गांधी जननायक की भूमिका में उभरे हैं।

00

संगठन के विरोध प्रदर्शनों को सराहा
- पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि महानगर और जिला संगठनों द्वारा किए गए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की सराहना की। आरोप लगाया कि भाजपा ने कई प्रदेशों में सत्ता को छीना है। अब उसका अंत करीब आ गया है। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने जिला व शहर कमेटी को मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा कि कार्यकर्ता उनका परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed