फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Indecent comment made on MLA from fake Instagram ID, case registered

Moradabad News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से विधायक पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Indecent comment made on MLA from fake Instagram ID, case registered
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवक ने नगर विधायक रितेश गुप्ता और बजरंग दल के पदाधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। शिकायतकर्ता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कटघर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव में हनुमान मूर्ति के पास रहने वाले कुनाल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गोविंद नगर निवासी आदित्य ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बना ली है। आदित्य ने इंस्टाग्राम पर नगर विधायक रितेश गुप्ता व उनके सहयोगी बजरंग दल के पदाधिकारी संजय ठाकुर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी मिलने पर कुनाल ने आदित्य को कॉल कर विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कटघर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि जांच कर शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोपी से किसी भी तरह की जान पहचान की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed