फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   incomtax raid in moradabad

Moradabad News: शेयर ब्रोकर के दिल्ली और महानगर के ऑफिस पर आयकर टीम ने मारा छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
incomtax raid in moradabad
मुरादाबाद। हजारों करोड़ की रकम के हवाला कारोबार के मामले में शहर के एक बड़े शेयर ब्रोकर के दिल्ली और महानगर की नीलकंठ काॅलोनी स्थित कार्यालय पर आयकर की टीम ने छापा मारा। टीम में शामिल अधिकारियों को शक है कि शेयर ब्रोकर ने हजारों करोड़ का हवाला का कारोबार किया है। आयकर के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं। छानबीन में शहर के कई नामचीन कारोबारियों के लेनदेन का मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित आयकर के अधिकारियों ने नीलकंठ काॅलोनी के शेयर ब्रोकर के लेनदेन को लेकर मार्च माह में कागजातों को खंगालना शुरू किया। लेनदेन में काफी अंतर पाए जाने पर आयकर के उच्चाधिकारियों ने शेयर ब्रोकर के संपत्ति की जांच करने का निर्णय लिया। सोमवार को टीम बनाकर आयकर अधिकारियों ने दिल्ली और मुरादाबाद कार्यालयों की जांच करना शुरू किया। इस बीच कारोबारी और उसके परिवार के मोबाइल को बंद कराए गए। प्राथमिक तौर पर जांच में दिल्ली स्थित कार्यालय से शेयर का व्यापक पैमाने पर कारोबार होने की पुष्टि हुई लेकिन कोई कागजात नहीं मिल पाए। आयकर अधिकारियों का मानना है कि दिल्ली और मुरादाबाद से करीब हजारों करोड़ के लेनदेन हुए हैं। कारोबार में सराफा व्यवसायियों, निर्यातकों और प्रापर्टी डीलरों के धन को हवाला के जरिये मुंबई और दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

इस मामले में आयकर तीन टीमों ने दिल्ली स्थित शेयर ब्रोकर के बेटे, नीलकंठ काॅलोनी स्थित शेयर ब्रोकर के बेटी और दामाद की संपत्ति को भी खंगालना शुरू कर दिया है। आयकर अधिकारियों का मानना है कि अभी छानबीन में 24 घंटे लगेंगे। अभी कुछ बताना ठीक नहीं है। देर रात अधिकारियों की एक टीम खाना खाने चली गई लेकिन एक टीम में शामिल दो अधिकारी रात दस बजे कागजातों का मिलान करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनामी कंपनियों के माध्यम से हुए लेनदेन
आयकर अधिकारियों को छानबीन में जेवरात, नगद और बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया है। आयकर टीम का मानना है शेयर में बेनामी कंपनियों के पैसे के मामले में सर्च किया जा रहा है। बुधवार को बैंक खुलने के बाद अन्य मामले सामने आएंगे। इसमें शहर के अलावा दिल्ली के कारोबारियों के पैसे का लेनदेन हुआ है। बैंक की जगह हवाला के माध्यम से पैसे मुंबई भेजे गए हैं। लखनऊ और दिल्ली के अलावा मुरादाबाद के अधिकारी एक साथ बैठकर इस मामले की समीक्षा करेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि कितने करोड़ के लेनदेन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed