फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Income tax website is slow, demand for extension of last date

Moradabad News: इनकम टैक्स की वेबसाइट धीमी, अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Income tax website is slow, demand for extension of last date
मुरादाबाद। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। अंतिम समय में वेबसाइट धीमी होने की वजह से आय कर रिटर्न दाखिल करने में करदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर समय सीमा 30 सितंबर करने की मांग की है।
विज्ञापन

वित्तमंत्री एवं चेयरमैन सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट ट्रैक्स दिल्ली को भेजे पत्र में अध्यक्ष एके सिंघल ने बताया कि करदाताओं के लिए ऑडिट मामलों के अलावा, निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तारीख 15 सितंबर है। पिछले दो दिनों से वेबसाइट सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। इसके अलावा दो बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार और रविवार) के कारण छोटे करदाता बैंक चालान के माध्यम से अपना कर जमा नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और वह कर भुगतान के अभाव में रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। सिस्टम की विफलता के कारण करदाता और पेशेवर दोनों ही समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। प्रत्येक रिटर्न दाखिल करने में अनुचित समय लग रहा है। इसलिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर कर दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed