फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Income tax raid on three sugar mills and distilleries of Rana Group

Moradabad News: राणा ग्रुप की तीन चीनी मिलों व डिस्टलरी पर आयकर छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Income tax raid on three sugar mills and distilleries of Rana Group
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। आयकर विभाग की टीमों ने पंजाब के कपूरथला के कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी रामपुर की एक और मुरादाबाद की दो चीनी मिलों के साथ डिस्टलरी फैक्टरी पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए और दिनभर दस्तावेजों को खंगालती रही। देर रात तक पता नहीं चल सका कि कितनी गड़बड़ी पकड़ी गई है।
राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर सरदार नगर में डिस्टलरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे आयकर विभाग की टीमों ने अर्ध सैनिक बलों के साथ बेलवाड़ा, बिलारी चीनी मिल और करीमगंज फैक्टरी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। टीमों ने बेलवाड़ा, बिलारी और शराब बनाने की फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर फैक्टरियों के परिसर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के अधिकारियों के मोबाइल को भी बंद करा दिया। मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कुछ समय तक कर्मचारियों को पता नहीं लगा कि यह कार्रवाई कौन विभाग कर रहा है। कार्रवाई के दौरान फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मिल में किसानों के गन्ने की तौल और पेराई का काम जारी रहा। कोई अधिकारी बताने के लिए तैयार नहीं था कि छापा किन कारणों के चलते मारा गया है। कुछ लोगों का कहना था कि सेबी में गड़बड़ी पकड़े जाने के कारण कार्रवाई की गई है, लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। टीम ने तीनों स्थानों से अहम दस्तावेजों को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed