फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   income tax raid at Nodi Exports and Prabhat Medical Store

नोदी एक्सपोर्ट्स और प्रभात मेडिकोज पर आयकर विभाग का छापा 

Sat, 10 Sep 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
income tax raid at Nodi Exports and  Prabhat Medical Store
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। विभाग की टीम ने बुध बाजार में प्रभात मेडिकोज और नोदी एक्सपोर्ट्स में छापामार कार्रवाई की। को दिए गए रिटर्न और वास्तविक आय के रिकार्ड का मिलान किया गया। दोनों की जगहों पर आयकर विभाग में दाखिल किए गए रिटर्न के तुलना में कहीं अधिक आय का मामला पकड़ में आया है। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों ही जगह आय छिपाने के तथ्य सामने आए हैं।  देर रात तक सर्वे जारी रहा। 
विज्ञापन


   आयकर विभाग को कुछ प्रतिष्ठानों की ओर से दाखिल किए गए रिटर्न में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। टीम ने तैयारी कर शुक्रवार को प्रभात चंद्र मल्होत्रा के मेडिकोज और नीरज खन्ना की नोदी एक्सपोर्ट्स छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई प्रतिष्ठान और घर दोनों पर एक साथ की गई।
विज्ञापन


प्रभात मेडिकोज ने आयकर विभाग में दिखाई गई प्रतिदिन की सेल से कई गुना सेल मिली है। दुकान से भी दस लाख रुपये का कैश भी बरामद हुआ। जबकि नोदी एक्सपोर्ट्स के रिकार्ड का भी देर रात मिलान किया गया। वहां से कैश बरामद हुआ है। लेकिन इसकी जानकारी अधिकारी देने बचते रहे। रिकार्ड के अनुसार जो रिकार्ड बरामद हुए हैं उसमें आय से अधिक संपत्ति का विवरण मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लाख रुपये प्रतिदिन की निकली सेल 
मुरादाबाद। प्रभात मेडिकोज में छापामार कार्रवाई के दौरान पूरे दिन की सेल का रिकार्ड इकट्ठा किया गया। प्रभात मेडिकोज के मालिक प्रभात चंद्र मल्होत्रा की ओर से दाखिल रिटर्न में प्रतिदिन की सेल एक लाख 27 हजार रुपये प्रदर्शित की गई है। जबकि शुक्रवार को सर्वे के अनुसार एक दिन की दवा बिक्री का रिकार्ड दस लाख रुपये को पार कर गया। इतना ही नहीं दुकान से दस लाख रुपये कैश भी बरामद हुए। वहीं नोदी एक्सपोर्ट्स में भी आय को कम करके दिखाया गया है। वहां भी आय का अंतर करोड़ के आस पास बताया जा रहा है। यहां भी लाखों रुपये में कैश बरामद किया गया है।  


कार्रवाई के दौरान ले लिए गए फोन
मुरादाबाद। आयकर विभाग इस कार्रवाई को रुटीन की सर्वे बता रहा है। लेकिन जिस प्रकार से पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई उससे इसे सर्वे नहीं कहा जा सकता। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी तैनात रही। इसके साथ ही दोनों ही जगहों पर फोन भी जब्त कर लिए गए। लैंड लाइन फोन की डिस्कनेक्ट किए गए। सर्वे के दौरान जो न तो किसी अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। 


अभी और भी हो सकती है कार्रवाई 
मुरादाबाद। आयकर विभाग की ओर से रिटर्न के लिए आनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इसके जो भी आयकर जमा करते हैं वे अपना रिटर्न आनलाइन घर बैठे ही भर सकते हैं। रिटर्न के अनुसार ही उन्हें आयकर भरना होता है। हालांकि विभाग उन पर भरोसा करता है साथ ही अपनी ओर से आंकलन करता है। इसके साथ ही विभिन्न स्रोतों से सूचना जुटाई जाती है। कहीं से शिकायत मिलने पर सर्वे भी होते हैं। सेल्फ रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था के कारण आयकर विभाग अभी और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed