फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Income tax investigation in Rana Group mills continues for the third day

Moradabad News: राणा ग्रुप की मिलों में तीसरे दिन भी आयकर की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Income tax investigation in Rana Group mills continues for the third day
मुरादाबाद। कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी जिले की दो चीनी मिलों के साथ डिस्टलरी फैक्टरी में तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। आयकर अधिकारी तीनों फैक्टरियों में दस्तावेजों को खंगालते रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि चौथे दिन छानबीन का काम पूरा होने की संभावना है। राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर सरदार नगर में डिस्टलरी है। तीनों स्थानों पर दिल्ली से आई आयकर की टीमें तीन दिनों से दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। टीमों ने फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर परिसर को सील कर दिया है। फैक्टरी के अधिकारियों के मोबाइल को भी बंद कराए गए हैंं।
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। इसी कारण मिल के कर्मचारी भी परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि छापा के चलते उनका काम प्रभावित हो गया है। विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। आयकर अधिकारी एक एक सामान का मिलान कर रहे हैं। कंप्यूटर के डाटा को जांच अधिकारियों ने अपने पैन ड्राइव में ले लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed