फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   income tax employee on strike in moradabad

सेवाकाल में मिलें पांच प्रमोशन, सरकारी काम में मंजूर नहीं निजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
income tax employee on strike in moradabad
आयकर भवन में अपनी मांगो को लेकर धरना देते आयकर विभाग के कर्मचारी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अपने वेतन, प्रमोशन और सरकारी कार्यों के निजीकरण के विरोध सहित कई मांगों को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहे। उन्होंने काम नहीं किया और कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। आयकर कर्मचारी महासंघ के सहायक जोनल सचिव रामपाल सिंह के अनुसार लंबे समय से वे आंदोलनरत हैं लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं। इसलिए ही यह एक दिन की हड़ताल हुई है। उन्होंने बताया कि सभी कें द्रीय कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में पांच प्रमोशन मिलने चाहिए लेकिन नहीं मिल पा रहे। अधिकतम तीन ही मिलते हैं। संगठन के अध्यक्ष तनवीर अशरफ के अनुसार 30 जून 2016 को ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन को मंत्रियों के समूह ने न्यूनतम वेतन और फिटनेस में बढ़ोतरी के आश्वासन को दी गई समय अवधि में लागू किया जाना चाहिए। सरकारी कार्यों में निजीकरण नहीं होना चाहिए, इसलिए सरकारी कामकाज को ठेकेदारी प्रथा पर नहीं कराया जाए। दैनिक वेतनभोगी मजदूरों को नियमित किया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि संगठन के आह्वान पर पूरे देश में एक दिन की हड़ताल हुई है। कर्मचारियों ने सुबह साढे़ नौ बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय में धरना दिया और अपनी मांगे पूरी करने को नारेबाजी की। इनमें युद्धवीर सिंह, अरुण चौधरी, एसके मंडल, आबिद अली, नवीन मौर्य, आरसी कश्यप, जितेंद्र प्रताप, सुकुमार गुप्ता, प्रांजल अग्रवाल, श्याम सुंदर, नवीन रामशीष, बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजू, उदल सिंह, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed