फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Including two youths, four including Corona lost their lives, 1330 newly infected

दो युवकों समेत समेत चार की कोरोना से गई जान, 1330 नए संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 03:22 AM IST
विज्ञापन
Including two youths, four including Corona lost their lives, 1330 newly infected
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। दो युवकों समेत चार और संक्रमितों जान चली गई। चारों संक्रमितों का टीएमयू में इलाज चल रहा था। जान गंवाने वालों में महिला भी शामिल है। वहीं 1330 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 9595 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मझोला के मिलन विहार निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मालवीय नगर निवासी 31 वर्षीय युवक, भगतपुर टांडा के 35 वर्षीय युवक और दीनदयाल नगर निवासी 51 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पहुंच गई। जिले में 1330 नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9595 हो गई है।
विज्ञापन

1765 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
मुरादाबाद। संक्रमण के फैलाव को रोकने केलिए चल रहे टीकाकरण अभियान में 1765 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें 897 लोगों को पहली और 868 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं बुधवार को शहरी क्षेत्र में आठ और ग्रामीण क्षेत्रों में 27 केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाधित रहा टीकाकरण
मुरादाबाद। मंगलवार को पोर्टल में आई दिक्कत से करीब दो घंटे टीकाकरण सत्र प्रभावित रहा है। दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक टीकाकरण नहीं हो सका। जिसे लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक कनेक्टिविटी फेल होने से पोर्टल पर कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed