{"_id":"6879532b0503127fa802250a","slug":"in-the-superintendent-case-the-investigating-officer-is-on-leave-the-investigation-has-stopped-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-689290-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधीक्षिका मामले में जांच अधिकारी अवकाश पर, जांच थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधीक्षिका मामले में जांच अधिकारी अवकाश पर, जांच थमी
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षिका के निलंबन मामले में विभागीय जांच के लिए समाज कल्याण विभाग के मंडलीय अधिकारी प्रेम प्रकाश को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभी जांच अधिकारी रविवार तक अवकाश पर हैं।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण से राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के छात्रों ने अधीक्षिका प्रवेश कुमारी के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि छात्रावास की मरम्मत के लिए शासन ने दस लाख रुपये आवंटित किया था, लेकिन समय रहते अधीक्षिका ने मरम्मत कार्य नहीं कराया। प्रदेश समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आने पर सीसीटीवी के दो कैमरे लगाए गए और गेट के साथ आस पास रंगाई पुताई की थी। इस मामले मंत्री के निर्देश पर मेरठ की उपनिदेशक सुनीता यादव ने जांच की। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने अधीक्षिका प्रवेश कुमारी को निलंबित कर दिया था। अधीक्षिका के निलंबित होने पर शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी है। इधर अधीक्षिका के पति सूरज सिंह ने कार्रवाई के पीछे कुछ लोगों की साजिश करार दिया है। आरोप लगाया कि जांच के बाद कई तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल शासन ने अभी अधीक्षिका के खिलाफ आरोप पत्र जिला प्रशासन को नही भेजा है। आरोप पत्र के आधार पर मंडलीय अधिकारी जांच करेंगे।