फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the pursuit of fragrance, women are compromising their health and suffering losses.

Moradabad News: खुशबू की चाह में महिलाएं कर रहीं सेहत पर वार, झेल रहीं नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
In the pursuit of fragrance, women are compromising their health and suffering losses.
मुरादाबाद। दिनभर महकते रहने की चाह अब महिलाओं की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। खासतौर पर गर्दन पर परफ्यूम लगाने की आदत त्वचा और हार्मोन से जुड़ी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। शहर के त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिन्हें शुरुआत में मामूली जलन या खुजली महसूस होती है लेकिन बाद में यही समस्या एलर्जी, धब्बों और हार्मोनल असंतुलन का रूप ले लेती है।रामगंगा की रहने वाली 26 वर्षीय नेहा वर्मा के लिए परफ्यूम लगाना रोजमर्रा की आदत थी। कॉलेज या बाहर निकलने से पहले वह गर्दन पर परफ्यूम लगाना नहीं भूलती थीं। कुछ महीनों तक सब सामान्य रहा लेकिन बाद में गर्दन में जलन, खुजली और लाल चकत्ते उभरने लगे। जब परेशानी बढ़ी तो डॉक्टर से परामर्श लिया गया। जांच में सामने आया कि लगातार गर्दन पर परफ्यूम लगाने से ही यह समस्या पैदा हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि नेहा अकेली नहीं हैं बल्कि ऐसे मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गर्दन पर परफ्यूम लगाना ज्यादा नुकसानदेह है। गर्दन की त्वचा बेहद पतली और संवेदनशील होती है जिससे परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स तेजी से शरीर में ढल हो जाते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाला थैलेट नामक केमिकल संतान उत्पन्न करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा थायरॉइड डिसफंक्शन, थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। कई परफ्यूम में मौजूद बीएचटी केमिकल महिलाओं में पीरियड्स की गड़बड़ी, कम या अधिक ब्लीडिंग और देर से मासिक धर्म आने का कारण बन रहा ।
विज्ञापन


- ये होते हैं लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार इस रोग में सबसे पहले गर्दन पर हल्की लालिमा दिखाई देती है जिसे महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। धीरे-धीरे यही लालिमा खुजली में बदलती है और फिर काले या सफेद धब्बे उभर आते हैं। कई बार मरीजों को यह अंदाजा तक नहीं होता कि समस्या की जड़ परफ्यूम का गलत इस्तेमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- यह है परफ्यूम लगाने का सही तरीका
- कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें
- कलाई पर दूर से स्प्रे करें
- कान के पीछे हल्का स्प्रे करें


क्या बोले डॉक्टर
- गर्दन की त्वचा पतली होती है जिससे केमिकल्स जल्दी शरीर में एब्जॉर्ब हो जाते हैं। इस रोग से पीड़ित 14-15 महिलाएं रोजाना इलाज के लिए आ रही हैं। परफ्यूम कैसे इस्तेमाल करें इसका खास ध्यान रखना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को। अगर इसे सही से इस्तेमाल किया जाए तो यह हानिकारक नहीं है। - डॉ. सुदीप कौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ




- गर्दन पर जलन और खुजली के मरीज अक्सर आते रहते हैं। गर्दन शरीर का संवेदनशील हिस्सा है और यहां परफ्यूम लगाना से बचना चाहिए। त्वचा संबंधी रोग लोगों को परेशान करते हैं इसलिए इससे हर हाल में बचने की कोशिश करनी चाहिए। - डॉ. राजीव कुमार सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed